: जिलाधिकारी ने किया बांसडीह तहसील का निरीक्षण
Wed, Feb 14, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार बुधवार को वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील बांसडीह का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एवं रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, न्यायिक कार्यालय,खतौनी कंप्यूटर कक्ष, राजस्व और संग्रह अभिलेखागार का निरीक्षण किया।तहसील परिसर में बारिश का पानी जमा होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार और प्रभारी नाजीर के स्पष्टीकारण लेने के निर्देश दिए। इसके बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर पेशकार से मांगकर धारा 107, 116 की पत्रावलियों की जांच की। पत्रावलियों में ऑर्डर सीट नहीं बनाने के कारण उन्होंने पेशकार पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।तहसीलदार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी नजारत से एक से सात नंबर तक रजिस्टर दिखाने को कहा, रजिस्टर नंबर चार में अधिक धनराशि पाए जाने के कारण और यह धनराशि किस किस मर में है, इसका विवरण रजिस्टर मेंटेन ना होने सहित अन्य विसंगति पाए जाने पर तहसीलदार को फटकार लगाई और तहसीलदार एवं प्रभारी नाजिर पर विभागीय कार्रवाई करते हुए एसडीएम को एक सप्ताह के अंदर पैसे के मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार में जाकर खसरा, खतौनी सहित अन्य पत्रावलियों की जांच कर अभिलेखों का कवर बदलने, बेहतर साफ सफाई रखने और अभिलेखों को सुव्यवस्थित तरीके से संरक्षित करने का निर्देश दिया। खतौनी कंप्यूटर कक्ष में जाकर ऑनलाइन निकलने वाली खतौनी एवं उसमें दर्ज होने वाले ई-परवाना के बारे में जानकारी ली। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने लेखपालों की सर्विस एवं जीपीएफ पुस्तिका के विवरण को अद्यतन करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने इसके पश्चात संग्रह कार्यालय में मेमोरेंडम रजिस्टर, चालान वसूली, आरसी रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के न्यायिक कोर्ट का भी निरीक्षण कर पुराने केसों की फाइलों का अवलोकन किया तथा उनके शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित करने तथा केसों की पेंडेंसी खत्म करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
: राजस्व - पुलिस की टीम मिलकर सही व्यक्ति को दिलाएं न्याय @जिलाधिकारी
Sat, Feb 10, 2024
*राजस्व-पुलिस की टीम मिलकर सही व्यक्ति को दिलाएं न्याय :डीएम*बलिया: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शनिवार को पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के साथ खेजुरी व सिकंदरपुर थाने पर पहुंचे। उन्होंने थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। पिछले समाधान दिवसों में शिकायतों का निस्तारण की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों के शिकायतों का समाधान त्वरित व समयान्तर्गत हो। कहा कि राजस्व व पुलिस की टीम मौका मुआयना करके हर सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं।
: जिलाचिकित्सालय के दंत विभाग ने मनाया "वर्ड टूथ डे"
Fri, Feb 9, 2024
बलिया। जिला चिकित्सालय के दन्त विभाग में विश्व दाँत दिवस [World tooth Day] का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० सूजीत कुमार यादव, डेंटल सर्जन डा० स्वाती सिंह डा० स्नेह लता गुप्ता । डेंटल हाइजिनिस्ट श्री अमरदेव, डॉ दीपक गुप्ता डॉ रितेश सोनी, डॉ मनोज कुमार, डॉ अनुराग सिंह, अमित कुमार तथा अन्य चिकत्सक, कर्मचारीगण उपस्थित रहें । डेंटल सर्जन स्वाती सिंह ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में दाँत के स्वास्थ जागरुकता को बढ़ावा देना है। डॉ स्वाति सिंह के द्वारा दाँत के दर्द के विभिन्न कारणो एवं उनके रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। डेंटल सर्जन ने जानकारी में बताया की दांतों में सड़न होने के कारण दांत टूटने लगते हैं. इस वजह से पहले हल्का-हल्का दर्द होता है लेकिन बाद में यह काफी तेज हो जाता है. जब दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टिरिया दांतों के नर्व तक पहुंच जाते हैं
जब मसूड़ों की समस्या आपके मसूड़ों में अगर संक्रमण है तो ये दांतों के नीचे हड्डियों और लिगामेंट्स तक पहुंचकर पूरी मुंह के अंदर दर्द पैदा कर देते हैं. हमें ख्याल रखना चाहिए कि मसूड़ों में दर्द से पहले ब्लड कंट्रोल रहे. ऐसा होने पर डॉक्टर को दिखाएं ।