: जनपद के सभी 17 विकास खण्डो में21 से 24फरवरी तक दिव्यांग जनों के लिए लगेगा विशेष शिविर
Sat, Feb 17, 2024
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण (यथा कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल, बैसाखी, कान की मशीन व्हील चेयर, स्मार्ट केन आदि) योजना के अंतर्गत 17 विकास खण्डों में 21 से 24 फरवरी तक प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें विकासखंड मुरली छपरा, बैरिया, रसड़ा, नगरा में 21 फरवरी को, विकास खण्ड सीयर, चिलकहर, नवानगर, पन्दह में 22 फरवरी को, विकास खंड रेवती, बांसडीह, मनियर, बेरूआरबारी में 23 फरवरी को, विकासखंड सोहाव, गड़वार, बेलहरी, दुबहड, हनुमानगंज में 24 फरवरी को शिविर का आयोजन किया गया है, तथा इस शिविर में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, शल्य चिकित्सा योजना और दिव्यांग पेंशन/कुष्ठवस्था पेंशन योजना में लाभार्थी लाभान्वित होंगे। साथ ही आवेदन की दिव्यागता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो (मुख्य चिकित्साअधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र), यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति, आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र हेतु 46080 तथा नगरी क्षेत्र हेतु 56460 से अधिक न हो, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत ग्राम सभा का प्रस्ताव (दिव्यांग पेंशन हेतु) एक पासपोर्ट आकार का नवीन फोटो ग्राफ लाना अनिवार्य होगा।
: हर हफ्ते देना होगा कोडीन युक्त कफ सिरफ का हिसाब
Fri, Feb 16, 2024
बलिया। औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ल ने बताया है कि कोडीन युक्त कफ सिरप का दुरूपयोग रोकने एवं अवैध बिक्री पर नियंत्रण किये जाने के सम्बन्ध में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में औषधि निरीक्षक ने जनपद में संचालित औषधि क्रेता/विक्रेता फर्मों को सूचित किया है कि कोडीन युक्त कफ सिरप में प्रयुक्त कोडीन का उत्पादन अफीम के पौधे से होता है, जिसका दुरूपयोग नशे के रूप में किया जाता है। फेन्सीडीन कफ लिंक्टस, कोडीन फास्फेट एवं क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट के संयोजन से बनी औषधि है, जिसे वर्तमान में भारत सरकार द्वारा प्रतिबन्धित कर दिया गया है। उक्त सिरप प्रतिबन्धित किये जाने के पश्चात विभिन्न निर्माता फर्मों द्वारा कोडीन फास्फेट एवं ट्रिपोलिडीन, हाइड्रोक्लोराईड सेसंयोजन से औषधि (कफ सिरप) का उत्पादन किया जाने लगा है। इसके साथ यह भी अवगत कराया गया है कि उक्त कफ सिरप की आपूर्ति फुटकर औषधि विक्रेता तक बहुत ही कम है। कोडीन युक्त कफ सिरप/लिंक्टस को अवैध रूप से बिहार, झारखण्ड, असम एवं पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश में भेजा जाना प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप का दुरूपयोग रोकने एवं अवैध बिक्री/भण्डारण पर नियंत्रण किये जाने हेतु प्रकरण में सम्यक विचारोपरान्त विभिन्न कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत प्रदेश के बाहर क्रय प्राप्त किये जा रहे कोडीन युक्त कफ सीरप लिंक्टस की सूचना सम्बन्धित फर्म/व्यक्ति (औषधि विक्रेता/स्टाकिस्ट एण्ड कफ एजेन्ट हास्पिटल आदि) द्वारा जनपद बलिया के औषधि निरीक्षक को साप्ताहिक रूप से प्रत्येक सोमवार को उपलब्ध करायी जाय। विक्रेता फर्म द्वारा कोडीन युक्त कफ सीरप लिंक्टस का विक्रय जनपद, राज्य के बाहर किये जाने की दशा में क्रेता फर्म से उक्त औषधि का विक्रय विवरण प्राप्त कर जनपद बलिया के औषधि निरीक्षक को उपलब्ध कराया जायेगा। यदि क्रेता फर्म द्वारा विक्रय विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उसे क्रेता को तब तक औषधियों का विक्रय नहीं किया जायेगा, जब तक कि वह पूर्व में क्रय किये गये कोडीन युक्त कफ सिरप लिंक्टस का विक्रय विवरण उपलब्ध नहीं करा देता है। इस प्रकार क्रेता फर्म से प्राप्त विक्रय विवरण जनपद बलिया के औषधि निरीक्षक को साप्ताहिक रूप में प्रत्येक सोमवार को उपलब्ध कराया जायेगा। विक्रेता द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जिस फर्म को वह कोडीन युक्त कफ सिरप लिंक्टस का विक्रय कर रहा है, वह भौतिक रूप से अस्तित्व में नहीं है अथवा नियमित रूप से संचालित नहीं की जा रही है, तो विक्रेता फर्म के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही के साथ-साथ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोजन की कार्यवाही भी की जायेगी।
: शनिवार का तहसील दिवस अब मंगलवार को
Fri, Feb 16, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा और सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होना है, जिसमें अधिकांश अधिकारी उनकी व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। इसलिए शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है कि 17 फरवरी (शनिवार) को आयोजित होने वाला तहसील दिवस अब 20 फरवरी (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा।