: जेल का फाटक खुला निकले कैदी रुपी सेनानी
Sun, Aug 20, 2023
बलिया। आज जिला कारागार का फाटक तोड़कर /खोलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रुपी कैदियों को छुड़ाने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश फाटक रुपी चित्तु पाण्डेय और महानन्द मिश्र के रुप में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ।
ये सभी 1942 के प्रतीक के रुप में सभी वी आई पी बलिया के सेनानी बनकर जेल के अन्दर गये और उधर से भीड़ रुपी कैदियों के साथ बाहर निकले और जुलूस की शकल में शहर में सेनानियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन सेनानियों के प्रति अपना सम्मान व श्रद्धा व्यक्त किया। इस अवसर पर एक बड़े सम्मान का कार्य परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह द्वारा किया गया। एकमात्र जीवित सेनानी पं० राम विचार पाण्डेय को चार पहिया वाहन और अन्य 75 स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी परिवार को एक एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सम्मान स्वरुप भेंट किया गया।इस अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर एक विशाल सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सांसद नीरज शेखर,दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद,सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त आदि उपस्थित रहे।
: स्वतंत्रता सेनानी व विधायक की मनेगी 123 जयंती
Fri, Aug 18, 2023
बलिया। बलिया के विधायक व जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे बड़े स्वतंत्रता सेनानी राम लक्षण तिवारी की १२३ वीं जयंती स्थानीय अध्यापक भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया जायेगा।उक्त जानकारी देते हुए श्री राम तिवारी ने बताया है कि 18 अगस्त दिन शुक्रवार को 11 बजे से अध्यापक भवन में कार्यक्रम आयोजित है।
: बलिया बलिदान दिवस पर शहीदों के परिवारों का सम्मान
Fri, Aug 18, 2023
बलिया।
स्वतंत्रता दिवस के 75 साल के पूर्ण होने के बाद आजादी के अमृत महोत्सव के समापन और "बलिया बलिदान दिवस 19अगस्त" पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह जनपद के चुनिंदा 75 सेनानियों के परिजनों को बैटरी चालित स्कूटर देकर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर केन्द्र सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।दया शंकर सिंह ने कहाकि सारा देश जब अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे में देश की आजादी दिलाने में हिस्सा लेने वाले और अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद परिवार के एक सदस्य को स्कूटर देकर सम्मानित किया जायेगा।इस पुनित कार्य में अशोक लेलण्ड,हिन्दुजा सहित अन्य कम्पनियां सहयोग दे रही हैं ।उक्त सभी कार्यक्रम माडल तहसील ग्राउण्ड में आयोजित होगा।