: राज्य पुरस्कार की घोषणा बलिया से शंकर कुमार रावत का नाम
Thu, Aug 31, 2023
बलिया। शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को "शिक्षक दिवस" पर शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य पुरस्कार/राज्यपाल पुरस्कार से शिक्षकों को सम्मानित किए जाने की परम्परा के तहत शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी 75 जनपदों से 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है जिसमें बलिया जनपद से गड़वार के शिक्षक शंकर कुमार रावत को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि तीन शिक्षकों की सूची बलिया से भेंजी ग ई थी जिनको बुला कर काउन्सिल की ग ई जिसमें शंकर कुमार रावत को इस वर्ष के लिए योग्य व उत्कृष्ट पाया गया और इन्हें सूचीबद्ध किया गया। शंकर कुमार रावत युवा शिक्षक हैं जो पहले रेलवे में नौकरी करते थे फिर अध्यापक बनने की ललक के चलते रेलवे के स्टेशन मासटर की नौकरी छोड़ कर शिक्षक बन गये।राज्यपाल या राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक को दो साल का सेवा विस्तार एक निश्चित धनराशि और राज्य सड़क परिवहन निगम की बसो में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलती है।
: विधायक आशुतोष सिन्हा के बड़े पिता सुरेश चन्द्र का निधन
Wed, Aug 30, 2023
बलिया।एम एल सी आशुतोष सिन्हा के बड़े पिता जी सुरेश चन्द्र सिन्हा का रविवार को वाराणसी में निधन होगया है,दाह संस्कार और अन्य ईश्वरीय कार्य में व्यस्त होने के कारण विधायक जी अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे। इस दौरान पूजा तथा अन्य उससे सम्बन्धित कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण फोन पर सम्पर्क करने में भी आपको कठिनाई होगी।सार्वजनिक जीवन से कुछ दिन अलग रहने के लिए विधायक जी ने अफसोस जाहिर किया है।
: महावीरी झण्डा जुलूस कल बुद्धवार को
Tue, Aug 29, 2023
बलिया।कल बुधवार को महावीरी झण्डा का ऐतिहासिक जुलूस निकलेगा,जिसके लिए वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।25 जगहों से निकलेगा जुलूस,सबसे ज्यादा 10 जुलूस शहर से निकलेगा।सभी जुलूस के लिए अलग अलग मजिस्ट्रेट की तैनाती की ग ई है।जिलाधिकारी ने सभी अखाड़ेदारों और उनके साथ तैनात मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि आपस में समन्वय बनाकर जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराएं।मजिस्ट्रेट भी जाकर अपने निर्धारित मार्ग को देख लें।