BREAKING NEWS

अब ई लाटरी से मिलेगा लाभ,पहले आओ पहले पाओ का सिद्धांत रहेगा कायम

लड़कों की तुलना में लड़कियों ने फिर बाजी मारी ,हाई स्कूल में लड़कियां काफी आगे रहीं

बलिया शहर के सभी एटीएम में कैश की अनुपलब्धता से नागरिकों को भारी असुविधा, क ई कार्य बाधित

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरुक और बताया गया जरुरी नम्बर

बलिया प्रशासन ने जारी किया एलर्ट,गर्मी में बढ़ते खतरे को देखते हुए फायर सेफ्टी अडवाईजरी जारी

Advertisment

: अयोध्या में राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा का जश्न पूरे उत्तर भारत में

Admin

Tue, Jan 23, 2024
बसुधरपाह। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर हल्दी थाना क्षेत्र के बसुधरपाह स्थित सैकड़ों साल पुराने ठाकुरबाड़ी में अबीर गुलाल और पटाखे के साथ भगवान राम की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। गांव में स्थित काली मंदिर शाम 3 बजे गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों भक्तों ने जय सियाराम के जयकारे के साथ झांकी शुरू कर पुरे गांव में भ्रमण करते हुए ठाकुरबाड़ी में गांव की लड़कियों के द्वारा भगवान राम की आरती के मंदिर प्रवेश कराया गया। आस्था और जोश का समन्वय इस झांकी में दिखा गांव के बच्चे बुजुर्ग और महिलाओं का हुजूम यह बता रहा था कि अयोध्या के साथ हर गांव में राम आयें है।नाचते गाते झांकी के समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। शाम को हवन पूजन के पश्चात 2100 दियों को से भव्य दिपोत्सव किया गया। गांव की बच्चियों ने मंदिर प्रांगण में रंगोली बना पुरे परिसर को संजोया । पुरा ठाकुरबाड़ी दियों से जगमगा गया। आस्था के प्रतीक इस समारोह में हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अराध्य प्रभु श्रीराम का उत्सव मनाया। मंदिर के साथ साथ पुरा गांव दिपावली की तरह दियों से जगमगा रहा था। सुंदर काण्ड के साथ ही इस दिव्य और भव्य आयोजन का समापन हुआ। आयोजकों ने सभी गांव के सदस्यों और क्षेत्र वासियों का आयोजन में सहयोग और हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें