पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक अन्य की अगुवाई में गिरफ्तारी : बांसडीह रोड पुलिस ने हत्याका प्रयास करने से सम्बन्धित वांछित दो नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Ajay Mishra
Sat, Jul 26, 2025
बलिया। थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयत्न करने वाले 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह जनपद बलिया द्वारा चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार बाँसडीह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थाना बांसडीह रोड के नेतृत्व में आज 26 जुलाई को समय लगभग 10.00 बजे को थाना बांसडीह रोड के उ0नि0 श्री अजय कुमार सिंह द्वारा मय हमराह/कर्मचारीगण के साथ चेकिंग तलाशी व दबिश में मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 125/25 धारा 3(5)/109/115(2)/351(3)/352/131 बी0एन0एस0 से सम्बंधित अभियुक्तगण 1. राहुल गोड़ पुत्र अनिल कुमार गोड़ निवासी सराक थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष
2. सुनील कुमार गोड़ पुत्र बंझु गोड़ निवासी सराक थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया उम्र 40 वर्ष को
एस0एस0 पैरामाउण्ट स्कूल के पास स्थित तिराहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय भेजा जा रहा है ।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0स0 125/25 धारा 3(5)/109/115(2)/351(3)/352/131 बी0एन0एस0
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. राहुल गोड़ पुत्र अनिल कुमार गोड़ निवासी सराक थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष
2. सुनील कुमार गोड़ पुत्र बंझु गोड़ निवासी सराक थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया उम्र 40 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अजय कुमार सिंह थाना बांसडीह रोड, हे0का0 संदीप गुप्ता थाना बांसडीह रोड, का0 राहुल यादव थाना बांसडीह रोड,
का0 हरिकेश यादव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
विज्ञापन
