थाना चित्तबड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बन्धित गिरफ्तारी : चित्तबड़ागांव पुलिस ने अपहरण से सम्बन्धित नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से नाबालिग पीड़िता को किया बरामद
Ajay Mishra
Sun, Aug 31, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के व अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में आज 31 अगस्त को थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम के उ0नि0 अतुल कुमार, हे0का0 कालीशंकर यादव व म0का0 सरिता पटेल के देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना, तलाश वांछित, वारण्ट निष्पादन व रोकथाम जुर्म जरायम अपराध व अपराधियो पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यावाही तलाश वांछित अभियुक्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 152/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस0 व बढ़ोत्तरी धारा 65(1) बीएनएस0 व ¾(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गोलू राजभर पुत्र मुन्ना राजभर निवासी बसुदेवा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष को धर्मापुर चौराहे से समय करीब 15.45 बजे की गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को भी बरामद कर थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़िता को उसके परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
अभियुक्त गोलू राजभर पुत्र मुन्ना राजभर सा0 बसुदेवा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 अतुल कुमार, हे0का0 कालीशंकर यादव और म0का0 सरिता पटेल थाना चितबड़ागांव बलिया ।
विज्ञापन
