थाना बांसडीह रोड ने ठगी कर अवैध तरीके से निकाले गये धन को कराया वापस : खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस
बलिया। आवेदक शिव प्रकाश यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड, बलिया द्वारा थाना बांसडीह रोड बलिया पर शिकायत दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से दिनाँक- 03 म ई2026 को फर्जी तरीके से 40,000/- रूपये स्थानान्तरण करा लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड बलिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए फ्राड हुए पूरे पैसे को Fino Payments Bank में होल्ड कराया तथा माननीय न्यायालय के आदेश से फ्राड हुए 40,000/- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया । शिकायत कर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना बांसडीह रोड पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
कारवाई करने वाली थाना बांसडीह रोड साइबर पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह थाना बांसडीह रोड बलिया)
2-उ0नि0 संदीप कुमार प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया
3. कंप्यूटर ऑपरेटर वीरकर कुमार (साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया
4-का0 अनुज प्रताप सिंह साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया
5-म0का0 कीर्ती देवी साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया।
विज्ञापन
