BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया : थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सतीश शर्मा सर्किल नगर व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 30 अगस्त को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 कृष्णानन्द विश्वकर्मा मय फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 202/26 धारा 115(2),352,105 बीएनएस थाना सुखपुरा बलिया की विवेचना देखभाल क्षेत्र ,अपराध व अपराधियो के तलाश में वांछित में मामूर होकर सुखपुरा चौराहे पर मौजूद थे कि जरिए मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित *अभियुक्त रामाशीष यादव उर्फ मुलायम पुत्र स्व0 रामाधार यादव साकिन ब्रह्माईन डेरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया को हरिपुर नहर मार्ग के पास से समय लगभग 10.55 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

संबंधित अभियोग-

1. मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 202/26 धारा 115(2),352,105 बीएनएस थाना सुखपुरा बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1. रामाशीष यादव उर्फ मुलायम पुत्र स्व0 रामाधार यादव साकिन ब्रह्माईन डेरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. उ0नि0 श्रीकृष्णा नन्द विश्वकर्मा थाना सुखपुरा बलिया

2. हे0का0 गुलाब चन्द्र यादव थाना सुखपुरा बलिया

3. का0 अमन कुमार गुप्ता थाना सुखपुरा बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें