BREAKING NEWS

मोबाइल की कुल कीमत 1,35,000 रुपया आंकी ग ई,सभी मोबाइल की गुमशुदगी CEIRपोर्टल पर दर्ज कराई गयी थी

टेट की परीक्षा 15 केन्द्रों पर 5 पालियों में होगी,CCTV,बॉयोमेट्रिक की कड़ी चेकिंग,30438परीक्षार्थी होंगे शामिल

बलिया के जिलाजज,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने म ऊ जिला कारागार का किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

परिवहन मंत्री दया शंकर ने सदर विधानसभा के दुबहड़ अस्पताल से ढेलहवा बाबा मार्ग का किया भूमिपूजन

सांसद सनातन पाण्डेय ने कहाकि देश के साथ छलावा व धोखा हुआ है,केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने जनता को ठगा है

Advertisment

UP TET 2026 की परीक्षा नकल विहीन कराने को लेकर जिलाधिकारी सख्त : टेट की परीक्षा 15 केन्द्रों पर 5 पालियों में होगी,CCTV,बॉयोमेट्रिक की कड़ी चेकिंग,30438परीक्षार्थी होंगे शामिल

Ajay Mishra

Tue, Jun 30, 2026

बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को आयोग की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 02, 03 और 04 जुलाई को परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 02 एवं 03 जुलाई को दो-दो पालियों में तथा 04 जुलाई को एक पाली में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी। कुल पांच पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 30,438 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी लगाई जाए तथा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ट्रेजरी में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, पेयजल, शौचालय और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक केंद्र पर सह-व्यवस्थापकों की तैनाती की जाए और केवल निष्पक्ष एवं अच्छी छवि वाले अधिकारियों को ही परीक्षा ड्यूटी में लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने योग्य वस्तुओं की सूची केंद्र के बाहर बैनर पर प्रदर्शित कराई जाए, ताकि परीक्षार्थियों को पहले से जानकारी मिल सके। साथ ही अभ्यर्थियों की जांच पूरी सतर्कता के साथ करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन नहीं ले जाएंगे। केवल केंद्र व्यवस्थापक को मोबाइल रखने की अनुमति होगी और उसे भी सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष के पास ही रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को बुधवार को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए। वहीं केंद्र व्यवस्थापकों से यह प्रमाण-पत्र भी देने को कहा गया कि उनके किसी निकट संबंधी की परीक्षा संबंधित केंद्र पर नहीं हो रही है, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता पर किसी प्रकार का सवाल न उठे। बैठम में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें