BREAKING NEWS

बांसडीह रोड थाना पर बने आरक्षी बैरक का फीता काटकर किया उदघाटन और ए आई आधारित उन्नत तकनीक के बारे में बताया

कार्यालय और शहर की सफाई तक सभी पर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश,14अनुपस्थित का वेतन कटा

स्कूल बसों के फिटनेस की होगी जांच,संचालनयोग्य और मानक पर न होने वाले बस एवं दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों की भी बनेगी सूची

मोबाइल की कुल कीमत 1,35,000 रुपया आंकी ग ई,सभी मोबाइल की गुमशुदगी CEIRपोर्टल पर दर्ज कराई गयी थी

टेट की परीक्षा 15 केन्द्रों पर 5 पालियों में होगी,CCTV,बॉयोमेट्रिक की कड़ी चेकिंग,30438परीक्षार्थी होंगे शामिल

Advertisment

नगर पालिका कार्यालय में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण,अव्यवस्था पर कारवाई : कार्यालय और शहर की सफाई तक सभी पर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश,14अनुपस्थित का वेतन कटा

नगर पालिका की कार्यशैली पर डीएम नाराज,दो दिन में मांगी प्रॉपर्टी की अद्यतन सूची

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था, फाइलों के अव्यवस्थित रखरखाव तथा बायोमेट्रिक मशीन खराब मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर अनुभाग पहुंचकर नगर पालिका की संपत्तियों का रजिस्टर देखा। रजिस्टर जर्जर अवस्था में मिलने पर उन्होंने संबंधित बड़े बाबू को कड़ी फटकार लगाई और वर्तमान प्रॉपर्टी की अद्यतन सूची तैयार कर दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर नई बायोमेट्रिक मशीन स्थापित की जाए तथा सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचकर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें और कार्यालय से निकलने से पहले भी बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर भी जांचा, जिसमें 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय की साफ-सफाई और अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करें तथा पूरी ईमानदारी और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में यदि कार्यालय में गंदगी पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों का वेतन काटकर उसी राशि से सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी। शहर में जगह-जगह कूड़ा जमा होने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और नगर पालिका अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें