BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

संचारी रोगों व जल‌जनित रोगों से बचाव हेतु आमजन को जागरुक करें अधिकारी : अधिकारीगण से जनता को जागरुक करने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दिए निर्देश

Ajay Mishra

Sat, Jun 28, 2025

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत अंतर्विभागीय बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि संचारी रोगों से बचाव, जल-जनित रोगों से बचाव, गर्भवती महिलाओं की देखभाल एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक पुस्तिका तैयार कराकर, उसे आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अध्यापकों, ग्राम प्रधानों, पंचायक सहायकों व सचिवों आदि को वितरित किया जाय, ताकि वे आमजन को सुगमतापूर्वक जागरुक कर सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसके साथ ही सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को भी जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों एवं जल-जनित रोगों से प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाय। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत तहसील स्तर, निकाय स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर होने वाली सभी बैठकों को समय से आयोजित कर संवेदीकरण का कार्य कर लिया जाय।

जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि 01 जुलाई को प्रातः 09 बजे जनपद के सभी अस्पतालों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत गोष्ठी/कार्यक्रम आयोजित किया जाय तथा इन कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाय। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित कराने तथा नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को भी सभी वार्डों में कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नियमित टीकाकरण के अंतर्गत मीजल्स एवं रूबेला के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि अस्पताल के संचालन में अगर कोई समस्या आती है, तो तत्काल, उन्हें अवगत कराए, समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें