सेवानिवृत्त उपायुक्त खाद्य का सीताकुण्ड से हुआ स्वागत : सेवानिवृत्त राज नारायण तिवारी का क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत
Ajay Mishra
Sun, Jun 29, 2025
संवाददाता जितेन्द्र यादव जितू
हल्दी (बलिया) कस्बा क्षेत्र के सीताकुंड में क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिकों द्वारा सेवानिवृत्त उपायुक्त खाद्य राज नारायण तिवारी का एक सादे समारोह में भव्य स्वागत किया गया। रविवार को सहायक स्टैंडिंग कौंसिल भारत सरकार,सुप्रीम कोर्ट राकेश तिवारी के सीताकुंड स्थित आवास पर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उनके पिता सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी बरमेश्वर नाथ तिवारी द्वारा अंगवस्त्र,स्मृति चिह्व एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज नारायण तिवारी ने कहा कि जो सम्मान हमारे जन्मभूमि पर मिला है इसके लिए मैं अविभूत हूं और आज का यह क्षण हमारे लिए गौरव का क्षण है। इसका ऋण में वापस तो नही कर सकता लेकिन अपने गांव के लिए जो कुछ भी हमसे हो सकता है उसे जरूर करूंगा। इस अवसर पर क्षेत्र व गांव के दर्जनों संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
