BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानी पुर में समर कैम्प का हुआ शुभारंभ : शासन की मंशा व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया समर कैम्प का आयोजन

Ajay Mishra

Wed, May 21, 2025

बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद और उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभाओं का विकाश करने तथा ज़िन्दगी में आने वाले रोजमर्रा की जरुरतों में काम आने वाले कौशल विकास के लिए समर कैम्प का आयोजन किया गया है जिसके तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानी पुर में आज समर कैम्प का शुभारंभ बेसिक शिक्षा परिषद के प्रतिनिधि खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार गंगवार और जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान वीरेन्द्र मिश्र की उपस्थिति में किया गया।इस समर कैम्प में अनुदेशक और शिक्षा मिश्र कम्प्यूटर, योग/व्यायाम, गृहशिल्प/गृह विज्ञान से सम्बन्धित और

जीवन में काम आने वाले अन्य आवश्यकताओं की जानकारी के साथ ही विभिन्न प्रतिभाओं की खोजकर कौशल विकास का प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने कहाकि बच्चों में उनके मानसिक विकास का मार्ग जहाँ प्रशस्त होगा वही उनके अन्दर छिपे प्रतिभाओं की खोजकर उनका विकास भी हमारे प्रशिक्षक करेंगे। वही ग्राम प्रधान वीरेन्द्र मिश्र ने कहाकि इस विद्यालय के शिक्षकों द्वारा हमेशा ही अपना सौ फिसदी बच्चों को देने का काम किया ही जाता है इस गर्मी के अवकाश के समय भी अच्छा ज्ञान प्रदान किया जायेगा।

इस समर कैम्प के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज पाण्डेय, समर कैम्प के संचालक अनुदेशक अनुराग रंजन तिवारी,शिक्षामित्र मनीष कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार,ग्राम प्रधान वीरेन्द्र मिश्र, अध्यापक सुनील पाण्डेय, गांव के सम्भ्रांत नागरिक विद्या शंकर तिवारी,टुन्नू तिवारी,यादवेन्द्र यादव,बाल कृष्ण यादव,प्रभाकर राय‌ और प्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें