BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

योग दिवस पर अधिकारियों व आमजनों ने किया योगाभ्यास,दिया गया स्वस्थ रहने : परिवहन मंत्री दयाशंकर ने पुलिसलाइन में किया योगाभ्यास,अधिकारी,कर्मचारी व आमजन एक साथ किए योग,दिया स्वस्थ रहने का संदेश

बलिया। आज 21 जून को परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दया शंकर सिंह,नोडल IAS साहब सिंह,जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलिया में जनपद के समस्त अधि0/कर्मचारीगण के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर सभी लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया एंव योग के फायदें व दैनिक जीवन में निरन्तरता व अनुशासन लाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

आज पूरे विश्व में भारत की इस अमूल्य विरासत का सम्मान हो रहा है, योग प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक समग्र अभ्यास है जो मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि करता है। यह आत्म-खोज, आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है। योग न केवल हमें अनुशासन और संतुलन सिखाता है, बल्कि जीवन को भी दिशा देता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त अधिकारीगण द्वारा सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया गया ।

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद बलिया के समस्त थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया एंव योग के फायदें व दैनिक जीवन में निरन्तरता व अनुशासन लाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें