BREAKING NEWS

बेरुआरबारी विकास खण्ड में सहायक विकास अधिकारी से अभद्रता का मामला

सुनील मौर्य के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनने पर बलिया सपा में हर्ष

बाल वाटिका केन्द्रों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश,बिजली से लेकर -साफ-सफाई तक के निर्देश

विवेक में देश सेवा की भावना परिवार से आई,विवेक की शिक्षा लखनऊ से हुई

पुलिस अधीक्षक बलिया ने उभांव थाना क्षेत्र में हुए हत्या के अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया

Advertisment

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती अब लखनऊ के सपा कार्यालय में मनेगी : बलिया के लाल की जयन्ती लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में मनाया जाना था अनुमति न मिलने के कारण अब सपा कार्यालय में मनेगी

Ajay Mishra

Tue, Aug 4, 2026

बलिया, 4 अगस्त। समाजवादी विचारधारा के आधार स्तंभ, बागी बलिया के सपूत तथा 'छोटे लोहिया' के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र जी की जयंती 5 अगस्त को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में मनाई जानी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति न दिए जाने के कारण अब सपा कार्यालय में मनेगी।

कार्यक्रम की अनुमति न दिए जाने की निंदा करते हुए जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्ह जी ने कहाकि महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मृति स्थलों का उद्देश्य यही होता है कि उनके अनुयायी उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि पर एकत्र होकर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और विचारों को स्मरण करें। सरकार का यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों और महापुरुषों के सम्मान की भावना के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में अपने तय समय पर आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश भर से स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र को मानने वाले समाजवादी विचारधारा के समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। वहीं उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध लोकतांत्रिक ढंग से संघर्ष का संकल्प लिया जाएगा।

सुशील पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक एवं बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने पूरे प्रदेश का भ्रमण कर जनेश्वर मिश्र जी के अनुयायियों तथा डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों में आस्था रखने वाले लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जनेश्वर मिश्र के नाम पर भव्य जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण कर बलिया और समाजवादी विचारधारा का सम्मान बढ़ाया गया था। उन्होंने कहा कि बलिया की जनता उस सम्मान को सदैव याद रखेगी और जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार के माध्यम से भविष्य में अपना निर्णय भी देगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें