BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

: शिक्षक नेता और शिक्षाक्षेत्र रसड़ा के अध्यक्ष बलवंत सिंह जो चोटिल होने के बाद बनारस रेफर किए गये थे,जांचोपरांत ठीक हैं किसी तरह की चिंता वाली बात नहीं है

बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के अध्यक्ष और शिक्षक नेता बलवंत सिंह जिनको आज विद्यालय जाते समय इनकी स्कूटी को पिकअप द्वारा धक्का लगने से चोटिल हो गये थे,यहां सामुदायिक स्वास्थ्य ‌केन्द्र द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बनारस रेफर किया गया था वहाँ वे जांच में ठीक-ठाक हैं, कोई चिंतनीय बात नहीं है। उक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने दूरभाष पर देते हुए बताया है कि सीटी स्केन व एक्सरे में राहत वाली बात है किसी तरह का कोई गम्भीर चोट नहीं है। बलवंत सिंह को सायंकाल अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। शिक्षकों में और प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो में बलवंत के स्वस्थ रहने और स्वस्थ होकर वापस आने पर हर्ष व्याप्त है। बलवंत सिंह के साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, रसड़ा के मंत्री उदय नारायण राम,राज शेखर सिंह और क ई अन्य शिक्षक भी बनारस गये हुए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें