BREAKING NEWS

देवेन्द्र यादव को देवरिया और जय प्रकाश साहू कों संत कबीर नगर का प्रभार

आधुनिक बस अड्डा के निर्माण में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी रुष्ट,तेजी लाने के निर्देश

बाढ़ राहत कीट से लेकर फसल क्षति तक का डाटा करना हो अपलोड

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की गई जनसुनवाई,विद्युत करेन्ट से मृत्यु पर राहत राशि न मिलने पर डीएम नाराज

बेरुआरबारी विकास खण्ड में सहायक विकास अधिकारी से अभद्रता का मामला

Advertisment

बलिया के दो पूर्व जिलाध्यक्षों को अलग अलग जिले का प्रभार : देवेन्द्र यादव को देवरिया और जय प्रकाश साहू कों संत कबीर नगर का प्रभार

बलिया। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बलिया के दो वरिष्ठ नेताओं एवं पूर्व जिलाध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से-19-सितंबर को जारी जिला प्रभारियों की सूची में बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव को देवरिया तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू को संतकबीरनगर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है

दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने से बलिया भाजपा में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। देवेन्द्र यादव बलिया भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वहीं जयप्रकाश साहू भी जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं खास बात यह है कि हाल ही में जब भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम की घोषणा हुई थी, उस समय बलिया से किसी कार्यकर्ता को क्षेत्रीय टीम में स्थान नहीं मिला था इसे लेकर जिले के कई पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई थी। अब बलिया के दो वरिष्ठ नेताओं को गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवरिया और संतकबीरनगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है । भाजपा की नई सूची में गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर महानगर, गोरखपुर जिला, संतकबीर नगर,बस्ती, सिद्धार्थनगर,महाराजगंज, देवरिया,कुशीनगर,आजमगढ़, लालगंज,मऊ और बलिया के प्रभारियों की घोषणा की गई है।

बलिया की जिम्मेदारी प्रेमचंद मिश्रा को सौंपी गई है पार्टी की ओर से इन नियुक्तियों को संगठन को और सक्रिय करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है बलिया से दो वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने को स्थानीय कार्यकर्ता जिले के लिए सम्मान और संगठन में बढ़ती भूमिका के रूप में देख रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें