BREAKING NEWS

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन की तैयारी में हुआ अधिग्रहण

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ॰ ईरज रजा ने अपने कार्यालय पहुंच कर पद भार ग्रहण किया

पकड़े गये चोर के कब्जे से सोना चान्दी के आभूषण बरामद

तीन दिन कार्य बहिष्कार करके मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर धरना देंगे

राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपकर राष्ट्रपति से रखी मांग

Advertisment

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी,समिति के सदस्य जावेद कमर खान आदि ने किया विचार : उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक सम्पन्न,हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन

Ajay Mishra

Mon, Jul 13, 2026

बलिया। विकास भवन, बलिया में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हज यात्रा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।

बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य जनाब जावेद कमर खान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री आशुतोष पांडे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सरदार विश्वजीत सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलिया के जिला महामंत्री मोमिन अहमद, जिला उपाध्यक्ष रेयाज अहमद, जिले की विभिन्न मस्जिदों के सम्मानित इमाम, मौलाना, धर्मगुरु एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार हज यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हज यात्रा के दौरान यदि किसी प्रकार की कोई कमी या असुविधा सामने आती है तो सरकार उसे दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान उपस्थित इमामों, मौलानाओं एवं धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिदों और मदरसों के माध्यम से लोगों को हज यात्रा की प्रक्रिया, आवश्यक तैयारियों एवं सरकारी सुविधाओं के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग हज यात्रा का लाभ उठा सकें। बैठक का उद्देश्य हज व्यवस्था को और अधिक सुगम, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना तथा समाज में हज के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें