BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

44 बेलहरी,55मनियर और 55 रेवती से चयनित कुल 154 नियुक्तियां : शिकायत के चलते 5 कार्यकर्त्रियां होल्ड पर,जांच के आदेश,बलिया में हुआ पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया,अभ्यर्थियों के सामने चयन

Ajay Mishra

Thu, Apr 2, 2026

बलिया: जिले में बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया गुरुवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। भर्ती प्रक्रिया के दौरान विकासखंड बेलहरी, मनियर एवं रेवती के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इसे एलईडी स्क्रीन पर भी लाइव प्रदर्शित किया गया, ताकि अभ्यर्थी और उनके परिजन पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से देख सकें। साथ ही विकासखंड बेलहरी से 44, मनियर से 55 तथा रेवती से 55 अभ्यर्थियों का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर किया गया। इस प्रकार कुल 154 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चुना गया। साथ ही विकास खण्ड मनियर में शिकायत प्राप्त होने पर चार कार्यकत्रियों को होल्ड पर रखा गया। इसी तरह विकास खण्ड रेवती से शिकायत पर एक कार्यकत्री को होल्ड पर रखा गया, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। पूरी भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी के0एम0 पाण्डेय, डीसी मनरेगा रिचा वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें