BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

बलिया में होगी पी सी एस प्री परीक्षा,जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश : 9564 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 22 केन्द्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

Ajay Mishra

Wed, Oct 8, 2025

बलिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित पीसीएस प्री परीक्षा 12 अक्टूबर को जिले में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के सुचारु और नकलविहीन कराने हेतु जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में बैठक कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने इस प्रशिक्षण में आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इनका पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों की साफ- सफाई, टेबलों की व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता एवं सभी सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो। जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 9564 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक, द्वितीय पाली: अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी हेतु प्रशासन द्वारा 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 22 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 22 केंद्र व्यवस्थापक, 22 सह व्यवस्थापक, 802 निरीक्षक एवं 41 रिजर्व कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्रतिष्ठित परीक्षा है, जिसे पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी, आयोग के अधिकारीगण सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें