BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

जगन्नाथ मूर्ति से दुबहड़ रिंग बंधा मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण : सड़क किनारे अवैध कब्जे पर प्रशासन की कारवाई,तीन दिन की मोहलत,फिर होगी कारवाई

Ajay Mishra

Sun, May 17, 2026

बलिया। प्रशासन ने शनिवार को जगरनाथ मूर्ति तिराहे से दुबहर रिंग बंधा बांध मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी भी दी।

सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सड़क अथवा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें तीन दिन के भीतर स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें