BREAKING NEWS

थाना बांसडीह रोड अन्तर्गत ई रिक्सा की बैटरी चुराने वाले 3 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उ०प्र० लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ द्वारा किया गया सम्मान और जनपदीय कार्यसमिति का चयन

सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संघों ने टेट की अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर दिया धरना व प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले प्रा० शिक्षक संघ,महिला शिक्षक संघ और जू०हाई०स्कूल शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन होगा

चोर विद्यालय के मेनगेट का ताला तोड़ कर ग्रिल व फ्रेम चुरा ले गये,पुलिस जांच में जुटी

Advertisment

टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनरतले सभी शिक्षक संघो ने धरना दिया : सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संघों ने टेट की अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर दिया धरना व प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

बलिया : टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में विशाल धरना दिया गया। शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग की शिक्षकों पर असंवैधानिक रूप से थोपे गए TET ( शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए।

शिक्षकों का सभी ब्लॉकों से जत्था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आता गया और विशाल सभा बीएसए कार्यालय परिसर में किया गया। सभा के पश्चात विशाल जुलूस बीएसए कार्यालय से निकल कर जिलाधिकारी कार्यालय के चला जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए और नारा लगाते हुए कि "टेट की अनिवार्यता- समाप्त करो - समाप्त करो", योग्यता में कोई कमी नही -पर परीक्षा की ये उम्र नहीं आदि नारा लगाते हुए शिक्षकों का जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को दिया गया,जिन्होंने उचित माध्यम से प्रधानमंत्री तक यह ज्ञापन पहुंचवाने का वादा किया।

वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान किया जाए। अधिनियम जुलाई 2011 से लागू किया गया है तो उसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर कानून लागू नहीं होगा। कोई भी कानून जब बनता है उसके पूर्व से प्रभावित नहीं होता । 2011 से पूर्व उस समय अपने सभी आवश्यक योग्यता पूर्ण कर भर्ती/ नियुक्त होने वाले शिक्षकों पर यह टेट थोपा जाना पूर्णतया असंवैधानिक और गलत है । धरना सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं में अजय मिश्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरुण पाण्डेय, हरिमोहन सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, विजेंद्र सिंह,शिक्षामित्र संघ के पंकज सिय,संगीता वर्मा, आदित्य यादव, वीरेंद्र यादव, विजेता सिंह, अवनीश चंद पाण्डेय,तुषार कांत राय, अजीत पाण्डेय,नीरज सिंह, सुनील सिंह (द्वय) सतीश वर्मा, बलवंत सिंह, टुनटुन प्रसाद, अनिल कुमार पाण्डेय,डॉ अभिषेक पाण्डेय समरजीत ,बहादुर सिंह, अमरीश, सुशील कुमार, प्रवीण ओझा ,संतोष सिंह, ओम प्रकाश, अशोक यादव, अवधेश, चंदन सिंह, उदय नारायण राम,सुशील चौबे,सैफूद्दीन अंसारी, महेश सिंह रहे। धरना को समर्थन देने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद पाण्डेय उपस्थित रहे। धरना सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और संचालन जिला मंत्री डॉ राजेश पाण्डेय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें