BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

सरकारी राशन वितरकों का लाभांश बढ़ाने की मांग अन्यथा की स्थिति में धरना : उचित राशन वितरकों का वितरण पर मिलने वाला लाभांश बढ़ाने की मांग अन्यथा की स्थिति में धरना,दिया पत्रक

Ajay Mishra

Fri, Dec 5, 2025

बलिया न्यूज 24 संवाददाता जितेन्द्र यादव जितू

बलिया। उत्तर-प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं का खाद्यान्न एवं चीनी लाभांश बढ़ाने व मिनिमम इनकम गारंटी दिए जाने को लेकर शुक्रवार को जनपद के कोटेदार संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तर-प्रदेश के कोटेदार शासन के मंशानुरूप राशन वितरण करते है,साथ ही कोरोना काल में भी उत्तर-प्रदेश के कोटेदारों द्वारा प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क वितरण किया गया। कोटेदार अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए सरकार के दिशा-निर्देशों में ई-पास मशीन से ईमानदारी के साथ वितरण किया,जिसकी सराहना पूरे भारत में की गई और उत्तर-प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वितरण करते हैं व अन्य आदेशों जैसे आयुष्मान कार्ड,किसान फार्मर रजिस्ट्री,एसआईआर वोटर लिस्ट संशोधन आदि में सहयोग करते हैं। परन्तु कोटेदारों का लाभांश 90 रुपए प्रति कुंतल गोवा में, 220 रुपए केरल में 200 रुपए,दिल्ली में 200 रुपए,गुजरात में, 20000 रुपए मिनिमम इनकम गारंटी दिया जा रहा है। उत्तर-प्रदेश के कोटेदारों ने सरकार से मांग किया है कि अन्य प्रदेशों की भांति लाभांश व मिनिमम इनकम गारंटी दी जाए ताकि महंगाई को देखते हुए कोटेदारों के परिवार का भरण-पोषण हो सके, अन्यथा कि स्थिति में आगामी 28 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन व विधानसभा का घेराव करने के लिए कोटेदार बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पत्रक देने वालों में दिनेश मिश्रा,उदयभान पाण्डेय,ओम प्रकाश पाण्डेय, अनिल तिवारी, दिनेश राय,शिव जी पाठक,बबलू ओझा,अनिल यादव,जितेन्द्र पाण्डेय एवं आनंद शंकर मिश्रा शामिल थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें