BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

शिक्षकों का विशाल धरना दिल्ली के रामलीला मैदान में सम्पन्न : टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया के मंच से सांसद जगदम्बिका पाल ने शिक्षकों को दिलाया भरोसा,अध्यक्ष डां डी सी शर्मा नेभी भराहुंकार

Ajay Mishra

Sat, Apr 4, 2026

डां दिनेश चन्द्र शर्मा ने एकता बनाए रखने कि किया अपील

दिल्ली/लखनऊ/बलिया। टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दिल्ली के रामलीला मैदान में देभभर से लाखों शिक्षक उपस्थित होकर जहां केन्द्रीय सरकार से शिक्षकों पर थोपे गये असंवैधानिक,अनैतिक और अव्यावहारिक रुप से शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता की ग ई है उसको वापस लिए जाने की मांग किया गया वहीं उसी धरना प्रदर्शन के मंच पर उपस्थित होकर शासक दल के सांसद/वरिष्ठ भाजपा नेता व लोकसभा के अध्यक्षीय पैनल के सम्मानित सदस्य जगदम्बिका पाल भी उपस्थित होकर मंच से अपनी बात रखा।

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहाकि मैं शिक्षक साथियों को विश्वास दिलाता हूँ कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार शिक्षकों के सम्मान और उनके भविष्य के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

हमारी सरकार संवाद, समाधान और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ते हुए शिक्षकों के हितों की रक्षा करने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहाकि हमारी सरकार में शिक्षक सम्मानित भी हैं और सुरक्षित भी।

इस अवसर पर Teachers Federation of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने हुंकार भरते हुए शिक्षकों से कहाकि आप अपनी एकता बनाए रखें और संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाते रहें,कहीं से भी आपका अहित नहीं होगा।

विशाल रैली सभा को महासचिव श्रीराम मूर्ति ठाकुर, महामंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडे,उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी,पूर्व एमएलसी शिक्षक सुरेश त्रिपाठी,देवेंद्र श्रीवास्तव, केदार जैन (छत्तीसगढ़), अनूप केसरी जी (झारखंड), रविंद्र राठौर जी (छत्तीसगढ़), सुनील त्रिपाठी,नरेंद्र वर्मा , योगेश लाल दीक्षित जी (जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ) सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण द्वारा रैली सभा को सम्बोधित किया गया।

रैली में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री और हजारों हजार की संख्या में शिक्षक और सदस्यगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें