पुलिस अधीक्षक ने बलिया दी सलामी और मनाया जयन्ती : बलिया में उ०प्र० पुलिस ने पुलिस लाईन,दफ्तर व थानों में मनाई राष्ट्रपिता और शास्त्री की जयन्ती
Ajay Mishra
Thu, Oct 2, 2025
बलिया। पुलिस द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती । पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर दी गई सलामी ।
पुलिस लाइन बलिया सहित जनपद के समस्त थानों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर किया गया माल्यार्पण । सभी थानों एवं चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा महापुरुषों को किया गया नमन ।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास व परंपरागत रूप से राष्ट्रीय तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी गई व उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया व उनके आदर्शों तथा विचारों को स्मरण करते हुए सभी पुलिस फोर्स को अवगत कराते हुये गांधीजी द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के साथ साथ अपने आस – पास के (थाना/पुलिस लाइन) परिसर के साफ व स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने अपने संबोधन में कहा, "महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। वहीं, स्वश्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया ।" पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा, "इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं । पुलिसकर्मियों को भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन एवं कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया,साथ ही बलिया के आजादी के आन्दोलन में योगदान को सन्दर्भित करते हुए शुरुआती दौर 1942 में ही आजाद हो जाने का उल्लेख करते हुए बागपन की चर्चा किया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास व परंपरागत रूप से उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक बलिया, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य के द्वारा चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मचारियों को उपहार देकर उन्हे सम्मानित किया गया तथा पुलिस बैण्ड बलिया के कर्मचारीगण को भी उपहार देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सदर/नगर मो0 उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास, पीआरओ रत्नेश दूबे व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
साथ ही जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया।
विज्ञापन
