महानवमी एंव दशहरा पर्व/त्योहार को देखते हुए किया गया मार्ग परिवर्तन : रामनवमी और दशहरा त्योहारों को देखते हुए भारी वाहनो,वाहनों एंव ई-रिक्सा का मार्ग परिवर्तन किया गया है
बलिया। शहर में विभिन्न कार्यक्रमों एवं मेला में भीड़ के दृष्टिगत शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहनों हेतु रोक/डायवर्जन किया गया है,ध्यान दीजिए कैसे किया गया है ट्राफिक कन्ट्रोल:-
1. दुबहड़- बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास आज 01 अक्टूबर 2025 से दिनांक 02 अक्टूबर 2025 तक समय 08.00 बजे से 24.00 बजे तक रोका जायेगा । यानि सुबह 8 बजे से 2 की रात्रि 12 बजे तक वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह ,सुखपुरा, होते हुए गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से फेफना व नरही जायेंगे ।
2. शंकरपुर तिराहा बांसडीह रोड- रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बांसडीह रोड के पास दिनांक 01.10.2025 को 8 बजे सुबह से दिनांक 02.10.2025 को 24.00 यानि 12 बजे रात्रि तक रोका जायेगा । यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना,नरही जायेंगे ।
3. हनुमानगंज- सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास दिनांक 01.10.2025 से दिनांक 02.10.2025 तक समय 08.00 बजे से 24.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है, तो सुखपुरा बांसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेगे ।
4. फेफना तिराहा- रसड़ा व नरही की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास दिनांक 01.10.2025 से दिनांक 02.10.2025 तक समय 08.00 बजे से 24.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें ।
5.अगरसण्डा- गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास दिनांक 01.10.2025 से दिनांक 02.10.2025 तक समय 08.00 बजे से 24.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें ।
महानवमी एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत शहर में चलने वाले ई-रिक्शा की रुट व्यवस्था किया गया है,इसमें ई रिक्सारिक्सा को प्रतिबन्धित किया गया है:-
1- धर्मशाला चौराहा से ई-रिक्शा कासिम बाजार व चौक की तरफ नहीं जायेंगे ।
2- विशुनिपुर मस्जिद चौराहा से ई-रिक्शा आक्टेगंज चौराहे व टाउनहाल की तरफ नहीं जायेंगे ।
3- रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा उमाशंकर चौराहा व चौक की तरफ नहीं जायेंगे ।
4- माल गोदाम से ई-रिक्शा चौक व बालेश्वर मन्दिर की तरफ नहीं जायेंगे ।
5- नया चौक से ई-रिक्शा रामलीला मैदान की तरफ नहीं जायेंगे ।
6- सीतापुर आई हास्पिटल से ई-रिक्शा मवेशी हास्पिटल, गुदरी बाजार व महावीर घाट की तरफ नहीं जायेंगे।
इस प्रकार 8 बजे सुबह से बृहस्पति वार की रात्रि 12 बजे तक बताए गये रास्ते से ही चलाए जायेंगे जिस रास्ते पर प्रतिबन्धित किया गया है उस रुट पर वाहन नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
