BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक बलिया ने उभांव थाना क्षेत्र में हुए हत्या के अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया

विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार,कर्तव्य और नि:शुल्क विधिक सहायता की दी ग ई जानकारी

बदलेगा स्वरुप,100करोड की लागत से धर्मिक आस्था के साथ पर्यटन को बढ़ावा

राष्ट्रीय एवं राज्यीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में लगा लोक अदालत

बहु प्रतीक्षित महर्षि भृगु मन्दिर कारिडोर का शिलान्यास पर्यटन मंत्री जयवीर सिह करेंगे

Advertisment

हिन्दी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन : विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार,कर्तव्य और नि:शुल्क विधिक सहायता की दी ग ई जानकारी

Ajay Mishra

Mon, Sep 14, 2026

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अनिल कुमार झा के आदेश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर आदर्श दर्शन विद्यापीठ, जापलिनगंज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की ओर से पैरालीगल वॉलंटियर्स श्री राजीव कुमार शास्त्री, श्रीमती मीरा, रीता एवं श्रीमती दीप्ति ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को विधिक अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक किया।

पैरालीगल वॉलंटियर्स ने बताया कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ-साथ आमजन से संवाद का सशक्त माध्यम है। कानून की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में लोगों तक पहुंचाना विधिक साक्षरता को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर में भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका तथा पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। आर्थिक या अन्य किसी कारण से कोई व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता और सलाह उपलब्ध कराई जाती है।

शिविर में समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने तथा नागरिकों को अपने अधिकारों और दायित्वों के प्रति सजग बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने विभिन्न कानूनी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका पैरालीगल वॉलंटियर्स द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज के अन्य लोगों को भी उनके विधिक अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें