BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

ददरी मेला 2025 को सुव्यवस्थित लगाने/बनाने के लिए जिलाधिकारी और CRO : सभी तरह की निलामी/टेण्डर करने और इसको पारदर्शी बनाने,पत्रकारों तथा जनसामान्य के सामने खोले जाने का उल्लेख किया है

Ajay Mishra

Fri, Oct 24, 2025

बलिया। जिलाधिकारी बलिया के निर्देशानुसार कार्तिक पूर्णिमा और ददरी मेला आयोजन में दर्शनार्थियों और मेलार्थियों को सुप्रबंधन और सुव्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए अपलोड e - टेंडर को 25 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार शाम 3:30 बजे विकास भवन सभागार में खोला जाएगा।

उक्त प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मीडिया पर्सन को भी आमंत्रित किया गया है।

उक्त समस्त प्रक्रिया जिलाधिकारी द्वारा नामित जनपद स्तरीय कमेटी के समक्ष खोला जाएगा, जिसमें नगर पालिका बलिया के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे।

प्रक्रिया में नगरपालिका अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे और सभासदगण बलिया को अध्यक्ष नगर पालिका बलिया आमंत्रित कर सकते है।

जिसमें संबंधित बीडर

भी प्रतिभाग कर सकते है।

जिसमें 12 कार्यों का e टेंडर किया गया है।

(१)कार्तिक पूर्णिमा में टेंट,पैगोडा,विद्युत आदि अवसंरचना कार्य

(२)ददरी मेला में जर्मन हैंगर,पैगोडा,टेंट आदि कार्य

(३) ददरी मेला और कार्तिक पूर्णिमा में साउंड सिस्टम

(४)पुलिस चौकी,टेंट आदि कार्य ददरी मेला में

(५)ददरी मेला में विद्युत कार्य

(६)मार्ग और मिट्टी भराई कार्तिक पूर्णिमा

(७) कार्तिक पूर्णिमा में प्रकाश व्यवस्था

(८) घाट में बैरिकेटिंग

(९)शौचालय ददरी और कार्तिक पूर्णिमा

(१०)सीसीटीवी कैमरा ददरी मेला और कार्तिक पूर्णिमा

(११)पेयजल व्यवस्था

(१२)विशेष लाइट कार्तिक पूर्णिमा और ददरी मेला

इसके साथ ही

जिलाधिकारी बलिया के निर्देशानुसार ददरी मेला से होने वाली आय- झूला,प्रदर्शनी ,पार्किंग और लकड़ी बाजार की नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 28 अक्टूबर 2025 समय 2 बजे दोपहर स्क्रुटनी और उसके बाद शाम 3:00 बजे नीलामी होगी जो गंगा बहुद्देशीय सभागार कलेक्ट्रेट में की जाएगी।

उक्त प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मीडिया कर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है।

उक्त समस्त प्रक्रिया जिलाधिकारी द्वारा नामित जनपद स्तरीय कमेटी के समक्ष खोला जाएगा, जिसमें नगर पालिका बलिया के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे।

नीलामी में बोली लगाने वाले लोगों के साथ 500 दर्शक भी खुली नीलामी की बोली देख देखने की व्यवस्था होगी, जिसमें दर्शक भी सादर आमंत्रित हैं।नीलामी की प्रक्रिया को LED स्क्रीन लगाकर डिस्प्ले किया जाएगा।

नीलामी आनलाइन दिखाने के लिए Nic की टीम डिस्प्ले और यू ट्यूब या अन्य माध्यम से लाइव प्रदर्शित करने की व्यवस्था होगी।

वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी।

उक्त विषयक निम्न नीलामी होगी-

1. झूला हेतु भूमि आवंटन - न्यूनतम आरक्षित धनराशि 62.50 लाख रुपए

2. वाहन हेतु 4 पार्किंग स्टैंड -न्यूनतम आरक्षित धनराशि 22.55 लाख रुपए

3. फर्नीचर ( लकड़ी ) बाज़ार हेतु भूमि आवंटन - न्यूनतम आरक्षित धनराशि 4.25 लाख रुपए

4. प्रदर्शनी ( झूला क्षेत्र के निकट ) हेतु भूमि आवंटन -न्यूनतम आरक्षित धनराशि 20 लाख रुपए

जिलाधिकारी(भददरी मेला आयोजन में अस्थाई भूमि अधिग्रहण होने वाली भूमि के किसानों से विगत वर्ष की भांति वार्ता की गई। उपस्थित सभी काश्तकारों ने सहमति जताते हुए इस बार विगत वर्षों से बेहतर भव्य और आकर्षक बनाने के लिए उत्साह व्यक्त किया।

(२)ददरी मेला में कुल 89 एकड़ भूमि अधिग्रहित होती है जिसके किनारों को सीमांकन कर चिन्हित कर लाल झंडी लगाई है।

(३)इस बार मेला का ले आउट इस माह के अंत तक तैयार हो जायेगा।और आवंटन भी 1 नवंबर से प्रारंभ होगा।

(४)आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी होगी जिसमें प्रशासन और नगर पालिका की टीम रहेंगी।शिकायत प्रकोष्ठ भी रहेगा ताकि व्यापारियों को कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें