पिण्डारी गांव में हुआ भव्य नेत्र परीक्षण,156 रोगियों की हुई जांच : जांच में मोतियाबिंद पाए जाने वाले रोगियों की होगी सर्जरी,आपरेशन वाले दिन अस्पताल में सर्जरी कर वापस घर पहुंचाया जायेगा
Ajay Mishra
Mon, Jan 12, 2026
जितेन्द्र यादव जीतू की खास रिपोर्ट
हल्दी (बलिया) विकास खंड बेलहरी के पिंडारी गांव में सोमवार को पंडित अनिल कुमार द्विवेदी,प्र.अ.के आवास पर निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 156 लोगों की आंखों की जांच की गई,जिनमें से 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया।चयनित सभी मरीजों को पिंडारी से वाहन द्वारा अस्पताल ले जाया जाएगा और ऑपरेशन के बाद सुरक्षित रूप से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए मरीजों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नेत्रालय के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. अभिषेक गुप्ता,एमएस जो फेको सर्जरी, रेटीना और ग्लूकोमा (काला मोतिया) के विशेषज्ञ हैं,ने अपनी सेवाएं दी। यह जन हितकारी पहल पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी एवं भाजपा जिला संयोजक डॉ.बद्री नारायण गुप्ता के सहयोग से संचालित की जा रही है।शिविर के माध्यम से मरीजों को आयुष्मान कार्ड व अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, रोबोटिक फेको मशीन द्वारा फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण, एक्सीडेंटल ट्रॉमा, ग्लूकोमा,रेटीना, नाखूना और लेजर उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।संस्थान की ओर से बताया गया कि उपचार व सुविधाओं का लाभ लेने के लिए मरीजों को आयुष्मान कार्ड/अंत्योदय कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। शिविर में उदय सिंह,मृष कुमार, विनय कुमार, मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार और अंकित यादव की टीम ने सक्रिय सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन की मांग की है।
विज्ञापन
