BREAKING NEWS

प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोहावं में बैठक कर सभी ब्लाक के शिक्षकों का किया आह्वान,जितेन्द्र सिंह की अपील

त्रुटि सुधार पर जोर,फार्मस को शीघ्र अपलोड करने के निर्देश,बैठने की व्यवस्था न होने पर DM की सख्ती

पुलिस विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए दिया निर्देश

निरीक्षण के पश्चात सर्व सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश

अपना नाम जुड़वाएं,संसोधन कराएं और देखें मतदाता सूची में अपना नाम,सभी बूथों पर बी एल ओ रहेंगे उपस्थित

Advertisment

26 फरवरी को धरना व ज्ञापन देने में सभी से उपस्थित होने का आह्वान : प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोहावं में बैठक कर सभी ब्लाक के शिक्षकों का किया आह्वान,जितेन्द्र सिंह की अपील

बलिया। वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर भी TET अनिवार्य किए जाने के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार BRC सोहांव पर बैठक का आयोजन कर 26 फरवरी को होने वाले धरना एवं ज्ञापन प्रेषण पर चर्चा की ग ई और 22 फरवरी को रिकॉर्ड ट्वीट कर लगातार क ई घंटों तक X पर नम्बर एक पर ट्रेण्ड कराने के लिए शिक्षक प्रतिनिधियों व शिक्षकों को धन्यवाद दिया गया।

RTE शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्ति पाए शिक्षकों पर भी TET(शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना) थोपे जाने के विरोध स्वरूप अध्यापकों ने काली पट्टी बांध कर 23फरवरी को शिक्षण कार्य किया और 24 और 25 फरवरी को भी शिक्षण कार्य,बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और अन्य कार्य पर लगे सभी शिक्षक काली पट्टी बांध कर ही अपना कार्य करेंगे ।26 फरवरी को सभी शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर होने वाले धरना और प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषण के समय अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

बैठक में जिलाध्यक्ष उ० प्र० प्रा० शि० संघ जितेंद्र सिंह, जिलामंत्री डॉ० राजेश पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष तुषार कांत राय, महामंत्री पारस नाथ चक्रवर्ती, म० जि० संगठन की उपाध्यक्ष माया राय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अनील कुमार राय, जुनेद अख्तर, अनिल कुमार सिंह, सुभाष सिंह, राम बहादुत राय, कमलेश सिंह, अखिलेश कुमार राय, सुधीर सिंह, कुंजलाल गुप्ता, अशोक सिंह, मुहम्मद अली, सुनीता राय, राखी राय, मन्नू चौधरी, अनुपम ओझा, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार अंचल, संजय कुमार ओझा सहित ब्लॉक सोहांव के तमाम शिक्षक बन्धु व शिक्षिका बहनें उपस्थित रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें