BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर : RUN FOR UNITY राष्ट्रीय एकता के लिए लगवाई ग ई दौड़ और दिलाया गया शपथ

बलिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जनपद के सभी थानो पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दिलाई गयी शपथ और लगाई ग ई दौड़।

भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर बलिया जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । रिजर्व पुलिस लाइन्स, बलिया से भव्य RUN FOR UNITY (एकता दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने भारत की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने, तथा देश की विविधता में एकता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कर्मचारीगण व जनसमूह को राष्ट्रीय एकता,अखंडता एवं भाईचारे के संदेश के साथ देश की एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्पित रहने की शपथ दिलाई गई। “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में जनपद बलिया के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”, “एकता का संकल्प” तथा “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक समरसता को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व से देश को एक सूत्र में पिरोया। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है ।”

RUN FOR UNITY के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने जोशपूर्ण वातावरण में भारत माता की जय एवं एकता अमर रहे के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया ।

इसी क्रम में जनपद के सभी थानों एवं शाखाओं द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लिया गया एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बनाये रखने के लिए संदेश दिया गया ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया श्री राम बेलास, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश कुमार दूबे एवं जनपद के अन्य पुलिस अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कर्मियों की उपस्थिति रही ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें