मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत : पुलिस अधीक्षक बलिया ने जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्राओं को किया जागरुक,चौपाल का आयोजन कर किया टेम्पलेट वितरण
बलिया।मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज 5 के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के बालिकाओं/छात्राओं को किया गया जगरुक। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर चौपालों का आयोजन एवं टैंपलेट्स का किया गया वितरण ।
उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अभियान “मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलेजों/प्रमुख स्थानों पर चलाया जा रहा है विशेष अभियान।विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिये सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112 एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें।
उन्होंने विभिन्न योजनाओं/हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।
उल्लेखनीय है कि उ0 प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना "मिशन शक्ति फेज-5.0" के तहत आज दिनांक 30.09.2025 को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में छात्राओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना *निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, के बारे में बताकर तथा हेल्पलाइन नं0- वीमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181, पुलिस आपात सेवा – 112, सीएम हेल्पलाइन – 1076, स्वास्थ्य सेवा – 102, एम्बुलेंस – 108, साइबर हेल्पलाइन – 1930, के बारे में जागरुक किया गया । बालिकाओं को साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित जागरुक किया गया एवं सोशल मीडिया को सावधानी पूर्वक प्रयोग करने के लिये भी निर्देश दिया गया, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो तो तत्काल डायल 112 अथवा 1930 पर शिकायत करें या सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल करें तत्काल संज्ञान लेकर गुप्त रूप से कार्यवाही की जायेगी ।
इस गोष्ठी में सीटीओ बलिया, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर सिंह, और विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी व मिशन शक्ति टीम मौजूद रहे।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूलों, मन्दिरों, बाजारों एवं चौराहों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं/छात्राओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया।
महिला चौपाल लगाकर पैंपलेट्स वितरण- महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के उद्देश्य से महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त, महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भर बनाने, महिला सम्बन्धी अधिकारों, समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया गया । चौपालों में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं अपने आत्मसम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता न करनें, उनके अधिकारों के विषय में एवं उनके सहयोग हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी । सुविधा हेतु पैंपलेट्स वितरण कर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और बच्चियों को सरकारी योजनाओं और आपातकालीन नंम्बरों ( जैसे वीमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181, पुलिस आपात सेवा – 112, सीएम हेल्पलाइन – 1076, स्वास्थ्य सेवा – 102, एम्बुलेंस – 108, साइबर हेल्पलाइन – 1930 ) अवगत कराते हुए तत्काल सहायता के विषय में बताया गया ।
बालिकाओं को दी गयी गुड टच-बैड टच का जानकारी- जनपद बलिया समस्त थानों की एंटी रोमियों टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक किया। तथा छात्राओं/बालिकाओं को किसी भी व्यक्ति द्वारा चाहे वह कोई परिचित हो अथवा अपरिचित के द्वारा छूने पर बलिका असहज/अप्रिय स्थिति प्रतीत हो तो तत्काल उस स्थान से हटकर अपने अपने अभिभावक, अध्यापिका अथवा पुलिस को अवश्य जानकारी दे ताकि उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके । महिला पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर सुरक्षा (साइबर हेल्पलाइन – 1930) से जागरुक किया गया एवं सोशल मीडिया को सावधानी पूर्वक प्रयोग करने के लिये भी सुझाव दिया गया, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या शोहदों द्वारा परेशान किया जाता है तो तत्काल डायल 112 अथवा मिशन शक्ति टीम से शिकायत करें या सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल करें तत्काल संज्ञान लेकर गुप्त रूप से कार्यवाही की जायेगी ।
*मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं पैंपलेट्स वितरित किये गये।
महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई-
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
राष्ट्रीय पोषण मिशन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत योजना
एण्टी रोमियों टीम द्वारा संदिग्ध/आवारा लड़कों के विरूद्ध कार्यवाही/चेतावनी-
समस्त थानों की एण्टी रोमियों पुलिस टीमों द्वारा धार्मिक स्थलों/ कोचिंग सेंटरों/ पार्क/ विद्यालयों के बाहर एंव भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रमें में अनावश्यक रुप से घूम रहे संदिग्ध/आवारा किस्म के व्यक्तियों से पूछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आवश्यकतानुसार चेतावनी दी जा रही है ।
विज्ञापन
