5 अभियुक्तों को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार : स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ में हत्या के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।
पुलिस मुठभेड़ में हत्या से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण हुए घायल, कुल पांच नफर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।
स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना रसड़ा टीम की सयुक्त कार्यवाही में 05 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व 02 अदद बाइक बरामद ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.12.2025 को समय लगभग 04.50 बजे मुंडेरा रोड कटुहरा में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना रसड़ा पुलिस टीम चेकिंग/गश्त में मामूर थी कि पुलिस टीम द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तिओं का चेकिंग का प्रयास किया गया तो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश 1. मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह पुत्र स्व अरविंद सिंह निवासी मडहीं थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष जिसके बाएं पैर में गोली लगी है 2. संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 23 वर्ष जिसके बाएं पैर में गोली लगी है तथा 03 अन्य व्यक्तियों 1.अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह बृजेश सिंह खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 21 वर्ष 2.प्रवीण सिंह उर्फ गोलु पुत्र नरेंद्र उर्फ नि शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष 3.प्रभात सिंह उर्फ बंटी पुत्र संजय सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशों द्वारा दिनांक 25.12.2025 को समय करीब 21.45 बजे राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह उर्फ बागी निवासी थाना कासिमाबाद गाजीपुर की गोली मारकर हत्या की गयी थी। घायल बदमाशों मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह व संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह का उपचार सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकडे गये बदमाशों की जामा तलाशी में उनके कब्जे से 1. 01 अदद पिस्टल .32 बोर तथा 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर 2.01 अदद कट्टा 315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर और 02 अदद मोटर साइकिल 01 अदद अपाची व 01 स्प्लेंडर बाइक बरामद हुआ ।
अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
विज्ञापन
