BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

बिजली का तार गिरने से दो छात्राओं की मौत,जिलाधिकारी ने की कारवाई : जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एस डी ओ व जे ई के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए की निलम्बन की कारवाई

Ajay Mishra

Wed, Sep 24, 2025

*जिलाधिकारी ने मृत बच्चियों के पीड़ित परिजनों को पांच पांच लाख मुआवजा दिए जाने के दिए निर्देश*

बलिया। जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीरा बस्ती गांव में हाई टेंशन तार गिरने से दो सगी बहनों की करंट की चपेट में आने पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं धरहरा स्थित सेंट जेवियर स्कूल से पढ़ाई पूरी करके घर लौट रही थीं। तभी गांव के सड़क पर जल जमाव के कारण गिरे हुए हाई टेंशन तार की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जिला चिकित्सालय जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के एक्सियन नरेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर ने विद्युत आपूर्ति को तुरंत बंद करा दिया। साथ ही स्थानीय लाइनमैन और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान एक टूटा हुआ तार पाया गया। हालांकि, जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो किसी ने तार बदलने की शिकायत नहीं की।

जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) और एसडीओ (सुपरवाइज़िंग डिवीजन ऑफिसर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं उनके निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, मृतक छात्राओं के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने के आदेश भी दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें