BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

पारदर्शी नीलामी में अबतक की‌ सबसे बड़ी बोली,ददरी मेला न ई उचाईयों पर : ददरी मेले में लगने वाले झूले ने अब तक का थोड़ा रिकार्ड,1.30 करोड़ की लगी सर्वाधिक बोली

Ajay Mishra

Fri, Oct 31, 2025

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष झूलों व प्रदर्शनी की खुली नीलामी संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही, जिसमें मीडिया बंधु, दर्शकगण, बोलीकर्ता तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। नीलामी की प्रक्रिया को यू-ट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया। नीलामी में झूलों सहित प्रदर्शनी के लिए वर्ष 2025 में 1 करोड़ 30 लाख रुपए (130 लाख) की सर्वाधिक बोली लगाई गई। यह राशि विगत वर्ष 2024 में प्राप्त 82.10 लाख रुपए की तुलना में 47.90 लाख रुपए अधिक है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि यह ददरी मेले के इतिहास में झूलों की अब तक की सर्वाधिक बोली है। इससे न केवल मेले की आय में अभूतपूर्व वृद्धि होगी, बल्कि मेला प्रबंधन को और सुदृढ़ करने में भी मदद मिलेगी। प्राप्त धनराशि का उपभोग जनपदवासी एवं व्यापारियों को उच्चतम स्तर की सुविधा देने में प्रयोग की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने इस पारदर्शी प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए समिति के सभी सदस्यों, उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों और बोलीकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ददरी मेला 2025 अब नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरा प्रशासन ददरी मेला 2025 के भव्य आयोजन के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें