BREAKING NEWS

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

Advertisment

पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी,पासिंग आउट परेड अभ्यास का निरीक्षण : शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Ajay Mishra

Fri, Apr 17, 2026

बलिया। आज 17 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउंड पुलिस लाइन जनपद बलिया में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। जनपद में प्रशिक्षण कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड के हो रहे अभ्यास के बारे आवश्यक सुझाव दिये गये।

इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिये गये । इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देख-रेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास, आर टी सी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें