BREAKING NEWS

थाना बांसडीह रोड अन्तर्गत ई रिक्सा की बैटरी चुराने वाले 3 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उ०प्र० लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ द्वारा किया गया सम्मान और जनपदीय कार्यसमिति का चयन

सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संघों ने टेट की अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर दिया धरना व प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले प्रा० शिक्षक संघ,महिला शिक्षक संघ और जू०हाई०स्कूल शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन होगा

चोर विद्यालय के मेनगेट का ताला तोड़ कर ग्रिल व फ्रेम चुरा ले गये,पुलिस जांच में जुटी

Advertisment

उ०प्र०लोक निर्माण विभाग में हुआ सम्मान व कार्यकारिणी का गठन : उ०प्र० लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ द्वारा किया गया सम्मान और जनपदीय कार्यसमिति का चयन

Ajay Mishra

Fri, Feb 27, 2026

बलिया। उ0 प्र0 लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ बलिया के द्वारा लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त सुपरवाइजर, मेठ, बेलदार, चौकीदार, का सम्मान समारोह लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार अधीक्षण अभियन्ता व विशिष्ट अतिथि सत्यनाराण त्रिपाठी प्रान्तीय अध्यक्ष एवं राम भजन मौर्या प्रान्तीय महामंत्री थे,कार्यक्रम मे सभी की सहमति से निर्विरोध चयन भी सम्पन्न हुआ।

सम्मान समारोह में लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीयखण्ड व निर्माण खण्ड से 35 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश कुमार अधीक्षण अभियन्ता ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी को आगामी भविष्य की शुभकानाएँ दी। सभा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई दी और यह कहा कि आप संगठन के क्रियाकलापों से सेवानिवृत्त नहीं हुए है भविष्य में संगठन के हर गतिविधियों में आपका सहयोग और सक्रियता अपेक्षित है हो सके कि भविष्य में कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने संयुक्त माँग के लिए संयुक्त रूप से संघर्ष करेंगे। सभा को प्रान्तीय महामंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा संगठन सबसे पुराना संगठन है तथा हमारे संगठन में सेवानिवृत्त सदस्य सक्रिय सदस्य रहेंगे। संस्था में श्रमिक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सत्यशील त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा ‘जब तक जियों तब तक सियों तक लड़ो’। सरकार एवं उसकी प्रिय कम्पनियाँ, संगठनों को बाटने में कमी है। सरकार बिना मुकदमों एवं पैसों के बिना कर्मचारियों की सेवा शर्तों की विसंगति या दूर नहीं कर रही है। संविदा एवं आउटसोर्सिंग के रूप में कर्मचारियों से सरकार कार्य ले रही है परन्तु उनका वेतन उनके कार्य के अनुरूप नहीं है। सरकार समान कार्य समान वेतन का पालन नहीं कर रही है इसके लिए हम सभी को लड़ना पड़ेगा।

आज के सभा में उपस्थित सदस्यों की अनुमति एवं प्रान्तीय नेतृत्व की सहमति पर उ0 प्र0 लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के जनपदीय कार्यकारणी का निर्विरोध चयन किया गया। सभा में उपस्थित वेद प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष रा0 कर्म0 सं0 परिषद ने सभी से प्रस्ताव माँग कर निर्विरोध कार्यकारणी का गठन करया गया जिसके पदाधिकारी ये हैं।

1. लाल बचन यादव सरंक्षक

2. अशोक कुमार श्रीवास्तव सह-संरक्षक

3. श्रीकानत श्रीवास्तव सह-संरक्षक

4. जनार्दन यादव अध्यक्ष

5. दिनेश प्रजापति मंत्री

6. विजय कुमार वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष

7. रूपेश शर्मा कोषाध्यक्ष

8. मुबारक हुसेन सह-कोषाध्यक्ष

9. हरेन्द्र वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष

10. नीरज कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष

11. रामकुमार चौबे संगठन मंत्री

12. अग्रसेन शर्मा संयुक्त मंत्री

13. आयुष कुमार गौतम उप संयुक्त मंत्री

सभा को सम्बोधिक करने वालों में कौशल कुमार अध्यक्ष, सुशील त्रिपाठी, जे0 पी0 सिंह, विनोद मिश्र, श्वेता मिश्रा, विपीन श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिन्हा, प्रताप नरायण उपाध्यक्ष, भारत भूषण मिश्रा, अनिल सिंह, साधना त्रिपाठी, निजामुद्दीन खॉ, आशुतोष राय, अशोक श्रीवास्तव, दिनेश प्रजापति, जनार्दन यादव, विजय वर्मा, रूपेश शर्मा, हरेन्द्र वर्मा, अनिल सिंह, चन्द्रपति, गिरिजा शंकर, वेचन, कैलाश, गुप्तश्वर सिंह, रामकुमार चौबे, नीरज सिंह आदि सभा की अध्यक्षता लाल बहादुर यादव एवं संचालन राजेश कुमार रावत ने की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें