जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली क्षेत्रके छठ घाटों का भ्रमण : छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए इसे सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिए गये निर्देश,अन्य अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों मे
Ajay Mishra
Mon, Oct 27, 2025
बलिया। आज 27.10.2025 को लोक आस्था के छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय द्वारा महापर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु ड्युटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा जैसे सभी महत्वपूर्ण भी निरीक्षण किया ।
छठ पर्व के दौरान घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके लिए पुलिस बल, पीएसी, जल पुलिस, अग्निशमन दल, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, स्थानीय प्रशासन एवं बचाव दल आदि सभी घाटों पर मौजुद रहे, इन सबको भी आवश्यक दिशा-निर्देशित किया गया ।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी पुलिस अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार द्वारा थाना सिकन्दरपुर व क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी द्वारा थाना बैरिया क्षेत्रान्तर्गत घाटों पर भ्रमणशील रहकर निरीक्षण किया गया ।
छठ महापर्व के दृष्टिगत संवेदनशील घाटों पर सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गयी है।दोनों अधिलारियों द्वारा जनमानस से अपील की कि छठ पर्व के दौरान शांति, स्वच्छता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ मनायें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
