29 अगस्त के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा को लेकर डीएम-एस पी ने लिया : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा
Ajay Mishra
Wed, Aug 26, 2026
बलिया। मुख्यमंत्री जी के 29 अगस्त को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह अंतर्गत ग्राम गलाफरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमंत्री जी के स्वागत, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तथा हेली पैड निर्माण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जी के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, स्वागत, हैलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल की अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण से मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों में तेजी आई है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि 29 अगस्त को मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए। निरीक्षण में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीडीओ आलोक कुमार, एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार बांसडीह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
