BREAKING NEWS

विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी गहराशोक व्यक्त किया और दी श्रद्धांजलि

उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज के तत्वावधान में जागरुकता शिविर आयोजित

अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता के खाते से ठगी कर निकाले गये धन को कराया गया वापस

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार,वेतन रोकने की दी चेतावनी

कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisment

विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया : विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी गहराशोक व्यक्त किया और दी श्रद्धांजलि

बलिया। बहुजन समाज पार्टी के रसड़ा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "उमाशंकर सिंह सहज, मृदुभाषी और सर्वप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे,वे अपने व्यवहार, सादगी और जनसेवा से सभी वर्ग के लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। उनका निधन केवल बलिया ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।"

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने कहा कि "स्व. उमाशंकर सिंह से मेरा जुड़ाव छात्र जीवन से था। रिश्तों को बनाने और पूरी आत्मीयता से निभाने की उनकी शैली अनुकरणीय थी। वे हर व्यक्ति को सम्मान देने में अद्वितीय थे। उनका स्नेह, अपनापन और सहज व्यवहार सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनका असामयिक निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत पीड़ादायक है।"

समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें