BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एंव टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया का धरना : अध्यक्ष डॉ॰दिनेश चन्द्र शर्मा ने शासनद्वारा ३०० की‌ संख्या में सीमित करने के कारण किया धरना स्थगित,शीघ्र होगा बड़ा धरना

बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰ दिनेश चन्द्र शर्मा द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि रामलीला मैदान दिल्ली में 5 दिसम्बर को आयोजित धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया जाय, दिल्ली की सरकार द्वारा अनुमति मिलने पर यह धरना शीघ्र घोषित किया जायेगा,तिथि का निर्णय हो जाने पर इसकी सूचना शिक्षकों को दी जायेगी।

उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और जिलामंत्री डॉ॰ राजेश पाण्डेय ने बताया है कि रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के 4 से 5 दिसम्बर के दिल्ली दौरा को देखते हुए सुरक्षा कारणों से सरकारों द्वारा केवल 300 शिक्षकों के पहुंचने की अनुमति दिए जाने के कारण धरना प्रदर्शन उक्त तिथि का स्थगित किया गया है। शिक्षक नेता द्वय ने कहा है कि हमारा संगठन लाखों-लाख शिक्षकों के साथ धरना देता है 300 की संख्या में बांधना सम्भव नहीं है,शीघ्र ही धरना-प्रदर्शन के नये तिथि पर प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी सूचना शिक्षकों को दी जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें