BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज पावर लिफ्टिंग चयन : राज्य स्तरीय चयन गाजियाबादमें में सम्पन्न हुआ

बलिया। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज़ पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 24 और 25 अगस्त को गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों से करीब 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।चयन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज की तरफ़ से प्रतिभाग करते हुए ग्राम्य विकास विभाग बलिया में कार्यरत जनपद के गोठहुलि ग्राम के निवासी उदयमान खिलाड़ी प्रदीप चौबे ने 94-105 किग्रा.भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 550 किलोग्राम वज़न उठाकर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।आपको बताते चले इससे पूर्व भी प्रदीप चौबे ने पूर्वांचल एवं राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदक लाकर जनपद बलिया के नाम को गर्वान्वित किया है। प्रदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक बलिया पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव व प्रशिक्षक बालकृष्ण मूर्ति को दिया। इस उपलब्धि पर जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, लेखा एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी इन्द्रपाल सिंह एवं पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राम किंकर सिंह ने बधाई दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें