BREAKING NEWS

धार्मिक और उल्लास साथ निकली ठाकुरजी की शोभा यात्रा

विभिन्न कारणों से बन्द लावारिस हालत में पड़ी मोटरसाईकिल की नीलामी कल होगी

पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी के तेरहवीं में होगें शामिल

गाधी के विचारो को अपना कर गांवो को बनाएं मजबूत,DM

सांसद नीरज शेखर और विधायक केतकी सिंह को ज्ञापन देकर की मांग

Advertisment

गांधी जयन्ती पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण,स्वच्छता व जनसेवापर जोर : गाधी के विचारो को अपना कर गांवो को बनाएं मजबूत,DM

2000 पौधे लगाकर सजाया गया हाईवे डिवाईडर,डी एम,एस पी ने लगाया पौधा

बलिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आपदा विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। इस दौरान ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन हुआ, जिसमें जिलाधिकारी समेत मौजूद अधिकारी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने ग्राम स्वराज और गांवों के विकास पर विशेष जोर दिया था। आज जरूरत है कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए गांवों को मजबूत और विकसित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिस पद और दायित्व पर हम कार्य कर रहे हैं, उसका ईमानदारी से निर्वहन करना ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आमजन का सहयोग करने, कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करने तथा समाज में आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के योगदान और नमक कानून के विरोध में किए गए आंदोलन का उल्लेख करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और जनभागीदारी के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्वच्छता को गांधी जी के विचारों से जोड़ते हुए कहा कि स्वस्थ और स्वच्छ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 सफाई कर्मियों एवं 05 सफाई नायकों को किया सम्मानित

गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 सफाई कर्मियों और पांच सफाई नायकों को मिठाई, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए स्वच्छ शहर के निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद जिलाधिकारी ने शहीद पार्क चौक पहुंचकर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भृगु आश्रम पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

---------------------------------

दो हजार पौधों से सजा माल्देपुर-चित्तू पाण्डेय चौराहा मार्ग, डीएम-एसपी ने किया पौधारोपण

बलिया। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माल्देपुर से चित्तू पाण्डेय चौराहा मार्ग तक आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत मार्ग पर करीब दो हजार पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने नाम के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने सड़क के डिवाइडर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने नाम से पौधे लगाने तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ- सफाई बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को पौधारोपण, पौधों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दो हजार पौधों के रोपण से माल्देपुर से चित्तू पाण्डेय चौराहा मार्ग को हरा-भरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की ग ई ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें