: 1911छात्र/छात्राओं में हुआ स्मार्टफोन का वितरण
Mon, Feb 26, 2024
बलिया। स्वामी विवेकानंद युवासशक्तिकरण योजनातर्गत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय को कुल 2192 स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया गया। बी0ए0, बी0एस0सी0 बी0कॉम तथा बी0एस0सी0 (कृषि) के छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया। सोमवार को बी0ए0, बी0एस0सी0, बी0कॉम तथा बी0एस0सी0 (कृषि) से कुल 1911 छात्रा/छात्राए स्मार्टफोन प्राप्त कर उनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। शासन की इस व्यवस्था से छात्र- छात्राओं को अवश्य लाभ मिलेगा। शेष जो छात्र/छात्रा आज प्राप्त नही कर पाए उन्हें 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से स्मार्टफोन पुनः प्रदान किया जाएगा। वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर रविंद्र नाथ मिश्र प्रधानाचार्य ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी गणमान्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, और प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह नोडल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
: 7 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु किसानों को लेकर बस रवाना
Sat, Feb 24, 2024
*सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के लिए बस हुई रवाना*बलिया। वर्ष 2023-24 में सबमिशन आन एग्रीकल्चरल आत्मा योजना के अंतर्गत जनपद के कृषकों का अंतरराज्यीय कृषक प्रशिक्षण हेतु प्रसार निदेशक डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा समस्तीपुर, बिहार में 25 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024 तक सात दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जनपद के प्रत्येक विकासखंड से दो दो कृषकों को कृषि भवन, बलिया से भेजा जा रहा है। उपरोक्त प्रशिक्षण में कृषि विविधीकरण, जैविक खेती श्री अन्न मोटा अनाज बाजरा, रागी, ज्वार, जौ, कुटकी या कोदो, मक्का, कंगनी आदि पर चर्चा एवं कृषको को जायद फसलों की बुवाई हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही साथ मत्स्य पालन, पशुपालन प्रबंधन, जायद के प्रमुख फसलों की बुवाई से संबंधित खेती के गुण बताएं/ सिखाए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पांडेय एवं उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह के द्वारा बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। कृषक प्रशिक्षण में जनपद से कुल 34 कृषकों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए भेजा गया है।
: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत नि:शुल्क शिविर का आयोजन 28 फरवरी को
Sat, Feb 24, 2024
बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि आर.बी.एस.के कार्यक्रम के अन्तर्गत 0 से 05 वर्ष के जन्म से गूंगे, बहरे बच्चो का निःशुल्क कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी हेतु निःशुल्क स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन 28 फरवरी को विनायक कॉस्मेटिक सर्जरी एण्ड
लेजर सेन्टर लखनऊ टीम के द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रातः 09 से सांय 04 बजे
तक कैम्प का आयोजन किया गया है। साथ ही अपने अधीनस्थ आ०बी०एस० के० टीम के सदस्यों/ए.एन.एम तथा आशा/क्षेत्रीय कार्यकर्ता (महिला/पुरूष)/आंगनवाडी कार्यकत्री को निर्देशित करें, कि क्षेत्र भ्रमण में जो भी बच्चे 0 से 05 वर्ष के जन्म से गूंगे, बहरे हो उनके अभिभावकों को इस संबंध में जानकारी देना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक लोग निःशुल्क कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी हेतु निःशुल्क स्क्रीनिंग कैम्प का लाभ उठा सके। आरबीएस के टीम के द्वारा चिन्हित बच्चों को स्वंय टीम आरबीएस के वाहन से कैम्प में लाना सुनिश्चित करें, तथा बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र, पिता का जाति प्रमाण-पत्र, माता-पिता/संरक्षक दोनों सहित परिवार का आय प्रमाण-पत्र। हियरिंग इवेल्यूशन रिपोर्ट्स/एडेड आडियोग्राम्स।स्पीच एण्ड लैंगुएज असेसमेन्ट रिपोर्ट।साइकोलॉजिकल इवेल्यूशन रिपोर्ट, मेडिकल एवेल्यूशन रिपोर्ट (ईएनटी) रेडियोलॉजिकल इवेल्यूशन(टेम्पोरल ब्रोन के साथ मस्तिष्क का सीटी एमआरआई) अन्य जॉचों की रिपोर्ट, बच्चे का विकलांग प्रमाण-पत्र, बच्चे का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।