BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिको के प्रशिक्षण हेतु टी डी कालेज के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया

Admin

Tue, Apr 9, 2024
बलिया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने वाले मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने टी०डी० कॉलेज के मनोरंजन हाल, जयप्रकाश नारायण सभागार, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद व्याख्यान कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश भी दिया। कालेज में सभी सात विधानसभाओं और बलिया के बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए वोटर फैसिलिटेशन सेंटर भी बनाया जाएगा। साथ ही मतदान कार्य में लगे कार्मिकों को मतदान करने के लिए इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट और पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 1, 2, 3 और 4 म‌ई को होगा। यह प्रशिक्षण प्रत्येक दिन दो पालियों में संपन्न होगा। प्रत्येक पाली में 850 (एक दिन में 1700) मतदान कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित सैद्धांतिक और क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान कार्मिकों की सहायता और उपचार के लिए हेल्प डेस्क और मेडिकल डेस्क की भी स्थापना की जाएगी। पार्किंग की व्यवस्था ऑफीसर्स क्लब में की गई है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ओजस्वी राज, जिविनि रमेश सिंह,डी सी मनरेगा डी०एन० पांडेय,टी०डी० कालेज के प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्र सहित अन्य अधिकारी, अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें