: भारत बड़े शहरों में नहीं बल्कि गांवों में बसता है-वीरेन्द्र सिंह मस्त
Thu, Jan 18, 2024
हल्दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन बेलहरी विकास खण्ड के ग्राम सभा सीताकुंड में लक्ष्मी नारायण चौबे छोटे के नेतृत्व में हुआ जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में नहीं बल्कि गांवों में बसता है इसलिए गांवों का विकास ही देश का विकास होगा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र कि पहली इकाई ग्राम पंचायत है इसलिए गांवों में लोकसंवाद का आयोजन किया जा रहा है जिससे सरकार और सरकारी कर्मचारी अपने योजनाओं को सर्वजन तक पहुंचाएं। पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्यंजय तिवारी बब्लू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम सरकारी तंत्र इस आयोजन के द्वारा कर रहा और सरकार का लक्ष्य है अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना।परिवहन मंत्री प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने आयुष्मान भारत योजना सहित सरकार कि योजनाओं के बारे में बताया। समाजसेवी सुशांत कुमार पाण्डेय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए आम जन के अधिकारों का उल्लेख किया। सुधीर पाण्डेय ने किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं के बारे में बताया।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बेलहरी, ग्राम पंचायत सचिव, खंड शिक्षा अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकु दुबे,नारायण जी, सुशांत कुमार पाण्डेय, आदि मौजूद थे।
अध्यक्षता ग्राम प्रधान सीताकुंड ओमप्रकाश खरवार तथा संचालन मंडल महामंत्री शशिकांत चौबे ने किया।
: हब फार इंपावरमेंट आफ वूमेन
Thu, Jan 18, 2024
बलिया। आज 18 जनवरी को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन और जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज के कुशल मार्गदर्शन में जिलाधिकारी कार्यालय से शुरुआत करते हुए बस स्टैंड तक बसों व रेलवे स्टेशन पर "हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम' द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टीकर' अभियान चलाया गया और जिलाधिकारी कार्यालय और बस पर बेटी-पढ़ाओ--बेटी बढ़ाओ स्टीकर लगाया गया।
: 22,23,23 को एंव 29,30,31 जनवरी को विशेष लोक न्यायालय/अदालत
Thu, Jan 18, 2024
बलिया।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री अशोक कुमार सप्तम की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश /सचिव श्री सुरेन्द्र प्रसाद के संचालन में दिनांक 22, 23 व 24 जनवरी को एन0आई0एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु एवं दिनांक 29, 30 एवं 31 जनवरी को विद्युत अधिनियम, 2003 के अन्तर्गत लम्बित शमनीय दाण्डिक वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा
उक्त वादों से सम्बन्धित जनसामान्य को यह सूचित किया जाता है कि धारा - 138 एन.आई.एक्ट एवं विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित अपने मामलों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वाधान में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में लगवाकर सुलह-समझौता द्वारा निस्तारण करायें तथा इस सस्ते, सुलभ न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठायें व लाभान्वित होवें।उक्त जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मा०सुरेन्द्र प्रसाद ने दी है।