BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: एक वर्षीय नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि26 मार्च

Admin

Thu, Feb 29, 2024
बलिया। उ०प्र, सरकार द्वारा समाज के कमजोरन वर्गों के उत्थान के लिए इस वर्ग के अभ्यार्थियों में कौशल/योग्यता में वृद्धि एवं रोजगार बाजार में वर्तमान में उपलब्ध एवं भविष्य में सृजित होने वाले रोजगार के अवसरों को सुविधापूर्वक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अधीन स्थापित (शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र) बलिया के माध्यम से अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यार्थियों को (समुह "ग") की रिक्तियों के योग्य बनाने हेतु "एकवर्षीय कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत- आशुलिपि, टाईपिंग, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग, तर्कशक्ति एवं गणित, भाषा- (हिन्दी, अंग्रेजी) सामान्यज्ञान, कम्प्यूटर के साथ ही साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व विकास में प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया है कि अभ्यार्थी की शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण होने के साथ अभ्यार्थी की आयु दिनांक-01-04-2024 को 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 26 मार्च है। अभ्यार्थियों का चयन साक्षात्कार व मेरिट के आधार पर आरक्षण नियमों के अधीन होगा। पिछड़ी जाति के अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 27 मार्च तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 28 मार्च को प्रातः 11 बजे से जिला सेवायोजनकार्यालय (तारा निवास गली, सतनी सराय, रविदास मन्दिर के पास) में होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें