: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की सुबह की पाली की परीक्षा समय में आंशिक संसोधन
Wed, Jan 17, 2024
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री एस oएलoपाल ने बताया कि भीषण शीतलहर के दृष्टिगत माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता जी के आदेशानुसार विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं की प्रातः पाली 8 बजे से 11:00 की समयावधि में परिवर्तन किया गया है। दिनांकः 18 जनवरी, 2024 से आगे की प्रातः पाली की परीक्षाएँ अब 08:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पादित करायी जायेंगी एवं सायं पाली की परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित समय अर्थात् 01:00बजे से 04:00 बजे तक ही सम्पादित करायी जायेंगी।
उपरोक्तानुक्रम में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्राचार्या को निर्देशित किया जाता है कि उक्त के अनुसार महाविद्यालयी छात्र/छात्राओं को संसूचित करते हुए तद्नुसार परीक्षा में सम्मिलित कराने का कष्ट करें। ओएमार आधारित प्रश्नपत्रों की समयावधि 02 घंटे की होगी। प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा सायं: 01:00 बजे से 03:00 बजे तक)संचालित होंगी।
: जिलाधिकारी रात्रि भ्रमण पर निकलकर जाना अलाव जलने का हाल
Wed, Jan 17, 2024
बलिया। ठंड व गलन के साथ शीतलहर चलने के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार देर रात शहर भ्रमण पर निकले और अलाव जलाने की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कासिम बाजार चौराहा और हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर अलाव जलता न देख जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, बलिया आत्रेय मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी जिम्मेदार अधिकारियों /कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल 2 घंटे के अंदर लकड़ी मंगाकर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि पहले से ही इन व्यवस्थाओं के बारे में आप लोगों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया था। फिर भी ऐसी लापरवाही घोर आपत्तिजनक है।
जिलाधिकारी ने 16 से 22 जनवरी तक जनपद के राम मंदिर, हनुमान मंदिर,वाल्मीकि मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों को झालरों से सजाकर प्रकाशित करने और वहां होने वाले भजन/ कीर्तन, रामायण/रामचरितमानस पाठ/ सुंदरकांड एवं साफ-सफाई संबंधी जानकारी ली। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी से भी बातचीत की और मंदिर के बाहर दुकान लगाये दुकानदारों को गंदगी न फैलाने और आसपास साफ सफाई रखने का अनुरोध किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
: आज से 14 मार्च तक पूरे जनपद में धारा 144 लागू
Tue, Jan 16, 2024
बलिया। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने जनपद में प्राविधिक शिक्षा परिषद,उत्तर प्रदेश द्वारा परिषद से संबद्ध डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी परीक्षा, गुरु गोविंद सिंह जयंती, बसंत पंचमी एवं महाशिवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए शांति भंग की आशंका जताई गयीटटट है। इसलिए नागरिक सुरक्षा सार्वजनिक, शांति व्यवस्था तथा जनजीवन को सामान्य बनाए रखना, मानव जीवन को स्वस्थ रखने एवं खतरों से निवारण करने, बलवा अथवा किसी अन्य दंगों के निवारण के लिए निरोधात्मक उपाय किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि इतना समय नहीं है कि उन पर नोटिस का तामिला किया जा सके।
अतः जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार द्वारा शांति भंग की संभावना से पूर्णतया संतुष्ट होते हुए एक आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है, जो दंड प्रक्रिया संहिता की धारा -144 के अंतर्गत 16 जनवरी से 14 मार्च 2024 तक जनपद बलिया की सीमा के भीतर निवास करने वाले तथा आने जाने वाले समस्त व्यक्तियों के लिए लागू रहेगी।