: नेहरु युवा केन्द्र के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह की शुरुआत
Fri, Jan 12, 2024
बलिया। नेहरू युवा केंद्र के दिशा निर्देश में नगर स्थित कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के लोकपाल डा० गणेश कुमार पाठक व उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र कपिल देव ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कपिल देव ने किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉक्टर गणेश कुमार पाठक ने कहा की युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपने लक्ष्य को ऊंचा बनाना होगा। युवा राष्ट्र के निर्माता होते हैं युवाओं को अपने व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करना होगा। युवाओं में नैतिकता व चारित्रिक विकास का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से वीरेंद्र शुक्ला जवाहर सिंह यादव कमलेश पांडेय रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से गुप्तेश्वर प्रसाद अनुपम यादव वर्धन पाठक ओंकार सिंह पंकज यादव ,बृजेश मंटू साहनी आदि लोग रहे।
: छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति की अन्तिम तिथि जारी
Thu, Jan 11, 2024
बलिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गतऑनलाइन प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु संस्थाओं / छात्र-छात्राओं हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी किया गया
है। उक्त शासनादेश के अन्तर्गत दिये गये समय सारणी में छात्र छात्राओं हेतु दिनांक 08 जनवरी, 2024 से14 जनवरी, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र बेवसाइट Scholarship.up.nic.in पर भरा जाना है, एवं फाइनल प्रिन्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्रवृत्ति के पोर्टल पर Student Section" में आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को प्रदर्शित किया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्लकों सहित शिक्षण संस्था में दिनांक 18 जनवरी 2024 तक जमा किया जायेगा। छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा 19 जनवरी, 2024 तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है। अतः जनपद के समस्त पूर्वदशम कक्षाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार शैक्षिक वर्ष 2023-24 की छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके साथही छात्रवृत्ति की विस्तृत समय-सारिणी कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला समाज कल्याणअधिकारी/जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्प संख्यक कल्याण विभाग, बलिया में उपलब्ध हैं,जहां से छात्रवृत्ति सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
: बेलहरी विकास खण्ड में रोजगार मेला का आयोजन किया गया
Thu, Jan 11, 2024
बलिया।बलिया में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वधान से विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, इस रोजगार मेला में जय भारत मारुति , मारुति सुजुकी,डिक्सन इण्डिया लिमिटेड, जीफोर एस सिक्योरिटी, लावा इण्टरनेशनल, टाटा मोटर्स , के.के. पी. स्पीनिग मिल्स लिमिटेड तामिलनाडु इत्यादि कम्पनियां आ रही है। जिसके तहत आज दिनांक 11.01.2.24 को विकास खंड- बेलहरी के प्रागंण मे रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि माo ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी द्वारा किया गया। मेले में कुल 275 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 157 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अगला रोजगार मेला विकास खण्ड- बैरिया (कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र- दया छपरा) में 12.01.2024 को आयोजित होगा,,इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी ,ज़िला समन्वयक श्री संजय कुमार भारती, मेला संयोजक अरविंद कुमार गुप्ता कार्यदेशक राजकीय आई टी आई बलिया ,जिला कौशल प्रबंधक विनोद कुमार पांडे , जिला कौशल प्रबंधक अरुण कुमार यादव, जिला प्रोग्राम मैनेजर , योगेंद्र यादव , सेवायोजन विभाग से नोडल पी एन यादव,रोजगार मेला प्रभारी अशोक यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।